Reliance Industries AGM 2025 : रिलायंस इंटेलीजेंस, JioPC, JioFrames, RIYA... मुकेश अंबानी की बड़ी घोषणाए
Reliance AGM Meeting Top Points: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शुक्रवार को अपनी 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) की, जिसमें AI, Jio IPO योजनाओं और अनिश्चितताओं के बीच भारत के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। RIL के चेयरमैन ने टेलिकॉम कंपनी जियो के लिए IPO योजना की घोषणा की।

आज Reliance AGM की प्रमुख बातें
- Jio IPO- RIL के चेयरमैन ने टेलिकॉम कंपनी जियो के लिए आईपीओ योजना की घोषणा की।
- रिलायंस इंटेलिजेंस लॉन्च- मुकेश अंबानी द्वारा भारत में AI को बढ़ावा देने के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी की घोषणा।
- रिलायंस ने पेश किया वॉइस प्रिंट- आकाश अंबानी ने कहा कि वॉइस प्रिंट पेश है, जो इमर्सिव स्टोरीटेलिंग में एक और कदम है। पहली बार, जियोहॉटस्टार ऐप पर, आप अपनी पसंदीदा भारतीय भाषा में खेल और मनोरंजन का आनंद ले पाएंगे। AI वॉइस क्लोनिंग और लिप-सिंक तकनीक की पावर के साथ, आपके पसंदीदा सितारे न केवल डब किए जाएंगे बल्कि वे आपकी भाषा में, अपनी आवाज में, स्क्रीन पर परफेक्ट लिप-सिंक के साथ बोलेंगे। इसलिए, चाहे वह क्रिकेट मैच हो या कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म, अब आप इसे अपनी भाषा में, सबसे स्वाभाविक और प्रामाणिक तरीके से देख सकते हैं।
- RIYA, जियोस्टार के लिए एक नया वॉयस-सर्च असिस्टेंट- आकाश अंबानी ने कहा कि हजारों घंटों के कंटेंट की दुनिया में क्या देखें, यह ढूंढना मुश्किल लग सकता है। इसीलिए, हमने RIYA बनाया है - आपका नया वॉइस सर्च असिस्टेंट जो कंटेंट खोजना आसान बनाता है। RIYA आपके सोचने और बोलने के तरीके के हिसाब से बनाया गया है। बस आप जो चाहें कहें, सालों, सीजन और एपिसोड्स में, और RIYA उसे आपके लिए क्यूरेट कर देगा। अब स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं। अब खोजने की जरूरत नहीं। बस पूछिए, और RIYA आपको दे देगा।
- JioFrames- JioFrames भारत के लिए बनाया गया एक AI-ऑपरेट वियरेबल प्लेटफॉर्म और इकोसिस्टम है। लॉन्च के समय कई भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ, आप Jio के मल्टी लैंग्वेज AI वॉइस-असिस्टेंट से आसानी से बात कर सकते हैं। JioFrames के साथ आप अपनी दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरती से कैप्चर कर सकते हैं। HD फोटो लें, वीडियो रिकॉर्ड करें या लाइव हों - हर याद तुरंत Jio AI क्लाउड में स्टोर हो जाती है।
- JioPC- JioPC एक प्रोडक्ट है जो आपके टीवी या किसी भी अन्य स्क्रीन को एक फूल फिचर, AI-तैयार कंप्यूटर में बदल देता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications