
RIIL Q4 Results: रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आरआईटीएल ) ने अपने शानदार वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। कंपनी को वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 11.54 करोड़ रुपये का रहा है। कंपनी ने 3.50 रुपये प्रति शेयर का लाभांश भी घोषित किया है।
रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर के लाभांश देने की सिफारिश की है। यह एक स्मॉल-कैप इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर कंपनी है और रिलायंस मुख्य रूप से औद्योगिक बुनियादी ढांचे की स्थापना और संचालन के काम में लगी हुई है। कंपनी की मार्केट कैप करीब 1,268.78 करोड़ रुपये है।
कंपनी का शेयर इस वक्त करीब 833 रुपये के रेट पर ट्रेड कर रहा है। वहीं इसका एक साल का उच्चतम स्तर करीब 1257 रुपये और न्यूनतम स्तर 716 रुपये का रहा है।
रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आरआईआईएल) का वित्तीय वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 983 प्रतिशत बढा है। कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 11.54 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यह लाभ 1.06 करोड़ रुपये का था।
वहीं कंपनी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ भी 390 प्रतिशत अधिक का रहा है। यह तीसरी तिमाही में 23.5 करोड़ रुपये था। वहीं पूरे वित्त वर्ष के लिए, कंपनी का शुद्ध लाभ 15.58 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में करीब 7.55 करोड़ रुपये था। इस प्रकार से इसमें करीब दोगुने की बढ़त दर्ज हुई है।

चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय साल-दर-साल 6 प्रतिशत बढ़कर 20.80 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 19.65 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा पूरे वित्त वर्ष 23 के लिए, कंपनी की कुल आय 80.93 करोड़ रुपये रही है, जो जो कि पिछले वित्त वर्ष में भी 80.99 करोड़ रुपये थी।
आरआईआईएल रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह को बुनियादी ढांचा सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। बताया गया है कि कंपनी अभी अपना यही काम जारी रखेगी, इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications