
Reliance Health Infinity Policy : रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने एक नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की है जो 5 करोड़ रुपये तक की बीमा राशि ऑफर करती है। कंपनी ने कहा है कि यह अपनी तरह का पहला प्रीमियम स्वास्थ्य बीमा प्रोडक्ट है, जो असीमित बेनेफिट्स देता है। इस पॉलिसी में मोरग्लोबल कवर, मैटरनिटी कवर, ओपीडी कवर, बीमित राशि की अनलिमिटेड रीस्टोरेशन और 15 से अधिक उपयोगी ऐड-ऑन शामिल हैं। आगे जानिए इस पॉलिसी की बाकी डिटेल।
इस तरह मिलेगा डिस्काउंट
नई पॉलिसी से ग्राहकों को क्रेडिट स्कोर आधारित छूट और प्रीमियम पर बीएमआई-आधारित छूट मिलेगी। इन डिस्काउंट के जरिए ये पॉलिसी आपको फाइनेंशियली और फिजिकली फिट होने के लिए फायदा दिलाएगी। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के सीईओ राकेश जैन के मुताबिक आज एक बेसिक हेल्थ प्लान किसी की सारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। जो लोग जोखिम से बचना चाहते हैं और वे महंगे होते इलाज के अलावा आधुनिक उपचारों की उपलब्धता के बारे में जानते हैं, वे ऐसी पॉलिसी को चुनना चाहेंगे जो अनलिमिटेड बेनेफिट दे।
मोरग्लोबल, मोरकवर और मोरटाइम
कंपनी ने कहा है कि रिलायंस हेल्थ इन्फिनिटी पॉलिसी के 'अधिक' (मोर) लाभ ऑप्शन (मोरग्लोबल, मोरकवर और मोरटाइम) ग्राहकों को बिना किसी कम्प्रोमाइज और परेशानी के अपनी स्वास्थ्य बीमा आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाएंगे।
मोरग्लोबल कवर : ये ग्लोबट्रॉटर्स के लिए बेहतर है। पॉलिसीधारकों को एयर एंबुलेंस और ओपीडी सुविधाओं के साथ-साथ विदेश में इमरजेंसी और प्लैंड मेडिकल ट्रीटमेंट भी मिलेगा।
मोरकवर : इसमें ग्राहकों को बीमित राशि का 30% तक अतिरिक्त कवरेज मिलेगा।
मोरटाइम : सिर्फ 12 महीने के बजाय 13 महीने की पॉलिसी अवधि के साथ लंबी पॉलिसी अवधि प्रोवाइड करती है।
क्या हैं एड-ऑन बेनेफिट्स
ये पॉलिसी केवल 12 महीनों के बेहद कम वेटिंग पीरियड के साथ 2 लाख रुपये तक के मैटरनिटी कवर जैसे कई ऐड-ऑन फायदे प्रोवाइड करती है। पॉलिसी संबंधित और असंबंधित दोनों बीमारियों पर एक पॉलिसी वर्ष के दौरान बेसिक बीमा राशि की अनलिमिटेड रीस्टोरेशन की पेशकश करती है। पॉलिसी के तहत ओपीडी कवर डॉक्टर के कंसटल्टेंट, डायग्नोस्टिक टेस्ट, डेंटल और सर्जिकल उपचार के साथ-साथ निर्धारित दवाओं को कवर करता है। डबल कवर विकल्प के साथ, जो पहले दिन से लागू है, ग्राहक उसी क्लेम के दौरान उपयोग की जाने वाली बीमित राशि का 100% अतिरिक्त प्राप्त कर सकते हैं।
परिवार के लिए भी ऑप्शन
यह पॉलिसी इंडिविजुअल और फैमिली फ्लोटर (8 सदस्यों तक) कैटेगरियों में 5 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक के सम-इंश्योर्ड ऑप्शनों की एक बड़ी रेंज के साथ उपलब्ध है। इस पॉलिसी में 90 दिन से अधिक उम्र के बच्चे और 18 से 65 साल के बीच के वयस्क शामिल किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, नवजात शिशुओं को मदर एंड चाइल्ड केयर बेनिफिट के तहत कवर किया जाता है।
महिलाओं के लिए डिस्काउंट
महिलाओं के लिए, फैमिली फ्लोटर पॉलिसी में बालिका का बीमा कराने पर 5% की छूट मिलती है। अगर प्रपोजर महिला हो तो उस पर 5% की छूट मिलती है। ग्राहक केवल ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने पर 10% की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। ये पॉलिसी आपके लिए काफी बेहतर हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications