नई दिल्ली, जुलाई 23। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलांयस इंडस्ट्रीज का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर 12273 करोड़ रुपये पर आ गया है। यह मुनाफा पिछली तिमाही की तुलना में करीब 7.2 फीसदी कम है। कंपनी का बीते वर्ष की अंतिम तिमाही में यानी मार्च 2021 की तिमाही में मुनाफा 13227 करोड़ रुपये रहा था। वहीं बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13223 करोड़ रुपये रहा था।
सकल आय में भी दर्ज हुई गिरावट
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रिलायंस की सकल आय में भी गिरावट दर्ज हुई है। कंपनी की सकल आय इस दौरान 6.4 फीसदी गिरकर 1.40 लाख करोड़ रुपये पर आ गई है। वहीं कंपनी की सकल आय बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही यानी मार्च 2021 में 1.49 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं बीते वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की सकल आय 88253 करोड़ रुपये रही थी।

रिलायंस का पेट्रोकेम कारोबार बढ़ा
वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में रिलायंस की पेट्रोकेमिकल कारोबार से आमदनी तिमाही आधार पर 2.1 फीसदी बढ़कर 1.03 लाख करोड़ रुपये हो गई है। यह आमदनी पिछली तिमाही में 1.01 लाख करोड़ रुपये थी। रिलायंस के पेट्रोकेमिकल कारोबार इबिटा में तिमाही आधार पर 13.3 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है और यह 10,394 करोड़ रुपये हो गया है।
रिलायंस रिटेल का कारोबार का बढ़ा
रिलायंस रिटेल का कारोबार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 21.9 फीसदी बढ़कर 38,563 करोड रुपये हो गया है। यह कारोबार पिछले साल की पहली तिमाही में 31,633 करोड़ रुपये था।
रिलायंस जियो का प्रदर्शन भी अच्छा रहा
चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में रिलायंस जियो का स्टैंडअलोन मुनाफा 3,501 करोड़ रुपये रहा है। वहीं इस दौरान रिलायंस जियो की आय 17,994 करोड़ रुपये रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
