नयी दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने फ्यूचर रिटेल की अर्जी पर अमेजन को समन जारी किया है ताकि रिलायंस रिटेल के साथ होने वाली इसकी डील में कोई हस्तक्षेप न हो। फ्यूचर रिटेल रिलायंस के साथ अपनी डील में अमेजन के हस्तक्षेप को रोकना चाहती है, इसीलिए कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। फ्यूचर रिटेल एक 24,713 करोड़ रु की डील में अपनी रिटेल, होलसेल, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग यूनिट्स मुकेश अंबानी की रिलायंस को बेचना चाहती है। पर अमेजन ने इस डील पर सवाल खड़ किए हैं। अमेजन ने इस मामले में सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन का रुख किया था, जिसने हाल ही में इस डील को रोक दिया था।

क्या है फ्यूचर रिटेल की मांग
फ्यूचर रिटेल ने अमेजन.कॉम एनवी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स एलएलसी (अमेजन) के खिलाफ हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसमें सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन के आदेश का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रिलायंस के साथ डील में दखल देने को रोकने की मांग की गई थी। सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (सीएआईसी) ने 25 अक्टूबर को एक अंतरिम आदेश के जरिए से इस सौदे पर रोक लगा दी थी। बता दें कि फ्यूचर रिटेल ने पिछले साल फ्यूचर कूपंस की 49 फीसदी हिस्सेदारी के लिए अमेजन के साथ सौदा किया था। अमेजन का दावा है कि उसी डील के एक क्लोज की अनदेखी फ्चूयर-रिलायंस सौदे में की गई है और इसीलिए अमेजन इस सौदे को रुकवाना चाहती है।
रिलायंस-फ्यूचर डील
यदि रिलायंस और फ्यूचर की डील पूरी होती है तो रिलायंस 2000 फ्यूचर ग्रुप रिटेल स्टोर्स हासिल करेगी, जो 400 से अधिक शहरों और कस्बों में मौजूद हैं। इसका कुल क्षेत्रफल 24 मिलियन वर्ग फीट है। फ्यूचर-रिलायंस डील का ऐलान पिछले साल 29 अगस्त को किया गया था, जिसमें फ्यूचर ग्रुप ने अपने रिटेल, होलसेल और लॉजिस्टिक्स आदि बिजनेस को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड को बेचने की बात कही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications