Why suddenly Reliance share rate increased: आज अचानक रिलायंस के शेयर का रेट 100 रुपये बढ़ गया है। आज सुबह से लगातार रिलायंस के शेयर में तेजी आती जा रही है। इस तेजी के चलते रिलायंस की मार्केट कैप 18 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गई है। आइये जानते हैं कि रिलायंस के शेयर में इस तेजी का कारण क्या है।
आज सुबह भारी तेजी के साथ खुला रिलायंस का शेयर 10 बजे तक 100 रुपये महंगा हो चुका है। इस वक्त रिलायंस के शेयर का रेट 2730 रुपये के स्तर पर चल रहा है। आज रिलायंस के शेयर ने 2,675.00 रुपये का न्यूनतम का स्तर और अभी तक 2,732.00 रुपये का उच्चतम का स्तर बना दिया है।

वहीं शाम को रिलायंस का शेयर 2735.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में आज करीब 4 फीसदी यानी 101.45 रुपये की तेजी दर्ज हुई है।
रिलायंस ने अपने वित्तीय कारोबार को डिमर्ज करने की घोषणा की थी। इस डीमर्ज के बार हर रिलांयस के शेयर धारक को 1 शेयर के बदले नई बनने वाली कंपनी का 1 शेयर फ्री में दिया जाएगा।
रिलायंस ने शनिवार को घोषणा की है कि 20 जुलाई 2023 को जिन निवेशकों के डीमैट में रिलायंस के जितने शेयर होंगे, उनको उतने ही शेयर जियो फाइलेंशियल के एलाट किए जाएंगे। रिलायंस की तारीख की इस घोषणा के कारण ही आज रिलायंस के शेयर में भारी तेजी देखी जा रही है। नई कंपनी जिसका नाम जियो फाइनेंशियल सर्विसेज होगा उसके शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये की होगी।
इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और घोषणा की है कि वह रिलायंस रिटेल के शेयर पूंजी में कटौती करेगी। इसके तहत कपंनी 1362 रुपये प्रति शेयर के दाम पर अपने शेयर वापस खरीद लेगी। आज इस खबर का असर भी रिलायंस के शेयर पर पड़ रहा है।
मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने डिमर्ज के बाद रिलायंस के शेयर का प्राइस टारगेट 2825 रुपये का तय किया है। वहीं मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने अपने केलकुलेशन से बताया है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रति शेयर वैल्यू 190 रुपये हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications