Reliance Disney Hotstar Merger: आज रिलायंस इंडिया ने Disney Hotstar के साथ अपना मर्जर पूरा कर लिया है। यह बड़ा कदम एनसीएलटी मुंबई, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और विभिन्न अन्य नियामक निकायों से हरी झंडी मिलने के बाद उठाया गया है। यह सहयोग भारत में मीडिया क्षेत्र के लिए एक परिवर्तनकारी पहल को भी दिखाता है।

कंपनी ने दी ये जानकारी
कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में जानकारी दी है कि इससे 70,352 करोड़ रुपये का नया जॉइंट वेंचर अस्तित्व में आएगा। इस जॉइंट वेंचर में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी वृद्धि के लिए 11,500 करोड़ रुपये (1.4 अरब डॉलर) का निवेश किया है। इसकी चेयरपर्सन नीता अंबानी होंगी। इस बयान के अनुसार, "इस लेन-देन में जॉइंट वेंचर मूल्य बाहरी निवेश जोड़ने के बाद 70,352 करोड़ रुपये (8.5 अरब डॉलर) आंका गया है।
शेयरों के रणनीतिक वितरण में, वायकॉम18 और रिलायंस इंडस्ट्रीज को उनकी परिसंपत्तियों और नकद योगदान के लिए इक्विटी के साथ के साथ कंपनसेशन दिया गया है।
नीता अंबानी इस जॉइंट वेंचर की चेयरपर्सन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जॉइंट वेंचर में 16.34 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि इसकी अनुषंगी की अनुषंगी कंपनी वायकॉम 18 के पास 46.82 प्रतिशत और डिज्नी के पास शेष 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसमें कहा गया, "नीता एम. अंबानी जॉइंट वेंचर की चेयरपर्सन होंगी, जबकि उदय शंकर जॉइंट वेंचर को रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए वाइस चेयरमैन होंगे।"
टाइम्स नाउ के अनुसार, वायकॉम 18 मीडिया और वॉल्ट डिज्नी कंपनी को वायकॉम 18 के मीडिया और जियोसिनेमा कारोबार के स्टार इंडिया में विलय के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI), राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) जैसे प्राधिकरण से आवश्यक मंजूरियां पहले ही मिल चुकी हैं। यह जॉइंट वेंचर भारत की सबसे बड़ी मीडिया और मनोरंजन कंपनियों में से एक होगा, जिसका मार्च, 2024 में समाप्त पिछले वित्त वर्ष (2023-24) के लिए संयुक्त राजस्व लगभग 26,000 करोड़ रुपये (3.1 अरब डॉलर) था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश डी अंबानी ने कहा, "इस संयुक्त उद्यम के गठन के साथ, भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग एक परिवर्तनकारी युग में प्रवेश कर रहा है। हमारी गहरी रचनात्मक विशेषज्ञता और डिज्नी के साथ संबंध, साथ ही भारतीय उपभोक्ता की हमारी बेजोड़ समझ भारतीय दर्शकों के लिए किफायती कीमतों पर बेजोड़ सामग्री विकल्प सुनिश्चित करेगी। मैं संयुक्त उद्यम के भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित हूं और इसकी सफलता की कामना करता हूं।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
