रिलायंस डिजिटल सेल आज से शुरु, शानदार ऑफर्स के साथ म‍िलेगा कैशबैक

अमेजन और फ्लिपकार्ट की तरह रिलायंस डिजिटल ने भी रिपबल्कि डे सेल का आयोजन किया है। इस सेल को डिजिटल इंडिया सेल का नाम दिया गया है जिसकी टैगलाइन अब बदलेगा इंडिया है।

नई द‍िल्‍ली: अमेजन और फ्लिपकार्ट की तरह रिलायंस डिजिटल ने भी रिपबल्कि डे सेल का आयोजन किया है। इस सेल को डिजिटल इंडिया सेल का नाम दिया गया है जिसकी टैगलाइन अब बदलेगा इंडिया है। तो इस तरह रिलायंस की डिजिटल इंडिया सेल का मजा आप आज से ही ले सकते है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक सामान पर काफी बेहतरीन डील्स और शानदार कैशबैक मिलेगा। इस सेल की शुरुआत आज यान‍ि 24 से 26 जनवरी 2020 तक चलेगी। इस बार डिजिटल इंडिया सेल में काफी ज्यादा कैशबैक मिलेगा। कुल मिलाकर इस दौरान 26 फीसदी तक का कैशबैक मिल जाएगा, जिसमें 10 फीसदी मल्टीबैंक कैशबैक और 16 फीसदी का रिलायंस डिजिटल का कैशबैक शामिल होगा।

जानिए क्या है रिलायंस डिजिटल

जानिए क्या है रिलायंस डिजिटल

रिलायंस डिजिटल देश का काफी बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर है जो कि देश के 800 शहरों और 400 से ज्यादा बड़े रिलायंस डिजिटल स्टोर में काम कर रहा है। इसके अलावा 1800 से ज्यादा रिलायंस माय जियो स्टोर भी देश में लोगों को सर्विस दे रहे हैं। करीब 200 इंटरनेशनल और नेशनल ब्रैंड्स और 5 हजा़र के लगभग ब्रैंड काफी शानदार कीमत पर मिल रहे हैं। रिलायंस डिजिटल में शानदार कलेक्शन मिलता है जो कि कस्टमर्स की लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। खास बात है कि रिलायंस डिजिटल हर प्रोडक्ट पर आफ्टर सेल सर्विस भी प्रोवाइड करता है।

 सभी प्रोडक्ट पर म‍िलेगा कैशबैक

सभी प्रोडक्ट पर म‍िलेगा कैशबैक

ये सारी की सारी शानदार डील्स टीवी, होम अपलायंस, मोबाइल फोन, लैपटॉप और ऐक्ससरीज़ पर मिल रही हैं। सभी प्रोडक्ट पर अलग-अलग कैशबैक दिया जायेगा। कैशबैका इस्तेमाल यूजर्स यूजर्स बिल पेमेंट, रिर्चाज आदि में कर सकते हैं। इस छूट का फायदा माय जियो स्टोर और reliancedigital.in. के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यहां से होम अप्लायंसेज पर 71 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। TCL के टीवी के साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है। साथ ही सेमसंग गैलेक्‍सी नोट 10 Lite को प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा।

स्मार्टफोन पर म‍िलेगा शानदार डिस्काउंट्स

स्मार्टफोन पर म‍िलेगा शानदार डिस्काउंट्स

वहीं, अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां आपको कई शानदार डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं।
Apple iPhone XR: इस फोन के 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 48,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 49,900 रुपये है। यह कीमत इसके 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इस फोन को EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इसके साथ 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।

VIVO S1 Pro: इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की MRP 20,990 रुपये है। इसे 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे भी No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।

OPPO A5 2020: इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 16,990 रुपये है। इसे भी No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।

Samsung Galaxy M40: इसे 4,010 रुपये के डिस्काउंट के साथ 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 23,000 रुपये है। यह कीमत 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसे भी No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।

Tecno Camon iTwin IA5: इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 12,999 रुपये है। इसे भी No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।

र‍िलायंस ने यूपीआई पेमेंट सर्विस लॉन्च की

र‍िलायंस ने यूपीआई पेमेंट सर्विस लॉन्च की

बता दें कि हाल ही में र‍िलायंस ने गूगल पे और पेटीएम को टक्कर देने के लिए अपनी यूपीआई पेमेंट सर्विस लॉन्च की है। इस सर्विस को माई ज‍ियो एप में इंटीग्रेट किया गया है। ऐप के ​जरिए पेमेंट सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है। हालांकि शुरुआत में यह ​सर्विस केवल कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी लेकिन जल्द ही इसे सभी यूजर्स उपयोग कर पाएंगे।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+