नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज इस समय एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाती जा रही है। कंपनी ने लॉकडाउन में ताबड़तोड़ रिकॉर्ड डील की हैं। अब रिलायंस ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है। रिलायंस जियो की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, जिसके चेयरमैन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं, की मार्केट कैपिटल एक बार फिर 10 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गई है। आज यानी 11 मई को रिलायंस की मार्केट कैपिटल एक बार फिर से 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। बता दें कि इससे पहले 17 जनवरी 2020 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल इस लेवल तक पहुंची थी। पिछले कुछ दिनों में रिलायंस के शेयर में काफी जोरदार तेजी देखने को मिली है। आज लगातार पाचवें कारोबारी दिन रिलायंस का शेयर मजबूत स्थिति में है। फेसबुक और इसके बाद दो और कंपनियों के साथ की गई डील, राइट्स इश्यू का ऐलान और जियो के शानदार वित्तीय नतीजों से रिलायंस के शेयर को सहारा मिला है।
32 रुपये चढ़ा शेयर
11 मई के सत्र में देखें तो रिलायंस का शेयर 32.85 रुपये या 2.10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1594.65 रुपये पर है। ये शेयर का करीब पौने 2 बजे का भाव है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 10,10,912.96 करोड़ रुपये है। आज रिलायंस का शेयर 1561.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1582.00 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 1614.85 रुपये तक ऊपर गया है। बता दें कि रिलायंस के शेयर का पिछले 52 हफ्तों का सबसे ऊंचा लेवल 1,617.80 रुपये रहा है। यानी ये अपने 52 हफ्तों को टॉप के काफी करीब है।
फरवरी-मार्च में आई थी गिरावट
रिलायंस, जिसका शेयर इस समय बुलंदियों पर है, के शेयर में फरवरी-मार्च में अच्छी खासी गिरावट देखी गई थी। कोरोनावायरस के कारण शेयर बाजारों में मची तबाही से रिलायंस भी नहीं बच सकी थी। लेकिन रिलायंस जियो की मजबूत ग्रोथ और जियो प्लेटफॉर्म में हिस्सेदारी की बिक्री से अप्रैल-मई में किसी भी अन्य लार्जकैप कंपनी की तुलना में रिलायंस ने काफी तेजी से ग्रोथ हासिल की। रिलायंस ने निजी इक्विटी निवेशकों (विस्टा और सिल्वर लेक) और व्हाट्सएप के मालिक फेसबुक के साथ तीन बैक टू बैक डील की। कंपनी ने तीन सप्ताह से कम समय में जियो प्लेटफार्मों में 13.47 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 60,596.37 करोड़ रुपये की कमाई की।
रिलायंस का राइट्स इश्यू
कंपनी ने अपने जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ ही शेयरों के राइट्स इश्यू का भी ऐलान किया था। हालांकि तब रिलायंस ने इश्यू के लिए तारीख का ऐलान नहीं किया था। पर अब रिलायंस ने अपने राइट्स इश्यू के लिए तारीख फिक्स कर दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 14 मई को अपने राइट्स इश्यू में आवेदन करने के लिए योग्य शेयरधारकों की पहचान/निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है। रिलायंस का राइट्स इश्यू के जरिए 53,125 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है। इसके जरिए कंपनी जल्द से जल्द कर्ज से आजाद होना चाहती है।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications