नई दिल्ली, जनवरी 9। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने न्यूयॉर्क के प्रीमियम लक्जरी होटल मंदारिन ओरिएंटल को खरीदने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार यह सौदा 9.815 करोड़ डॉलर (करीब 700 करोड़ रुपय) में हुआ है। रिलायंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया है कि आरआईएल की एक इकाई रिलायंस इंडस्ट्रियल इनवेस्टमेंट एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (आरआईआईएचएल) ने केमैन आइसलैंड में गठित कंपनी कोलम्बस सेंटर कॉरपोरेशन (केमैन) और मंदारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क के 73.37 फीसदी स्टेक के इनडायरेक्ट ओनर की पूरी इश्यूड शेयर कैपिटल खरीदने का एक समझौता किया है।

रणनीति के तहत किया गया है यह निवेश
रिलायंस ने यह अधिग्रहण अपने कंज्यूमर और हॉस्पिटैलिटी बिजनेस को बढ़ाने के लिए किया है। इसे एक रणनीतिक पहल माना जा रहा है। रिलायंस ग्रुप का ओबेरॉय होटल्स में भी निवेश है और ब्रिटेन के बकिंघमशायर में 300 एकड़ का स्टोक पार्क कंट्री क्लब को भी पहले ही खरीदा जा चुका है। इसके अलावा कंपनी बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में भी एक कन्वेंशन सेंटर, होटल और मैनेज्ड रेजिडेंसेस की सुविधा विकसित कर रही है।
मंदारिन ओरिएंटल की लगातार गिर रही है आय
मंदारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क 80 कोलम्बस सर्किल में स्थित है। यह सेंट्रल पार्क और कोलम्बस सर्किल के पास पड़ता है। इस होटल की आय 2018 में 11.5 करोड़ डॉलर थी जो 2019 में गिरकर 11.3 करोड़ डॉलर रह गई थी। वहीं यह आमदानी 2021 में केवल 1.5 करोड़ डॉलर रह गई है।
मार्च तक पूरा हो जाएगा यह सौदा
रिलायंस ने बताया है कि होटल खरीद का यह सौदा मार्च, 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए कई औपचारिक रेग्युलेटरी और अन्य मंजूरियां ली जा रही हैं। साथ ही कई अन्य शर्तों को पूरा किया जा रहा है। होटल के अन्य मालिकों के इस बिक्री सौदे में भाग लेने के क्रम में, आरआईआईएचएल इनडायरेक्ट 73.37 फीसदी स्टेक के अधिग्रहण में लगाई गई वैल्युएशन के आधार पर ही बाकी 26.63 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदेगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications