नयी दिल्ली। तेल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर तक की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, जिसके चेयरमैन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं, ने राइट्स इश्यू का ऐलान किया है। कंपनी ने 53000 करोड़ रुपये से अधिक के रिकॉर्ड राइट्स इश्यू का ऐलान किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज राइट्स इश्यू के जरिए अपने शेयरधारकों से 53,125 करोड़ रुपये जुटाएगी। राइट्स इश्यू में कंपनी अपने शेयर जारी करेगी। रिलायंस ने एक बयान में कहा है कि बोर्ड ने योग्य इक्विटी शेयरधारकों को राइट्स बेसिस पर कंपनी के प्रत्येक 10 रुपये के इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी। यानी राइट्स इश्यू 53,125 करोड़ रुपये शेयर जारी किए जाएंगे, जो शेयरधारकों के लिए निवेश का खास मौका होगा। इश्यू के लिए कंपनी तारीख का ऐलान बाद में करेगी।

कितना होगा शेयरों का भाव
राइट्स इश्यू के लिए रिलायंस ने 10 रुपये प्रति वाले शेयरों का भाव 1257 रुपये रखा है। यानी इसमें 1247 रुपये का प्रीमियम शामिल होगा। 1257 रुपये का भाव कंपनी के आज के शेयर भाव से करीब 210 रुपये या 14 फीसदी का डिस्काउंट है। शेयरधारक प्रत्येक 15 इक्विटी शेयरों के लिए एक इक्विटी शेयर को सब्सक्राइब कर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि राइट्स इश्यू में कंपनी के प्रमोटर और प्रमोटर कंपनी भी शामिल होंगी।
क्या होता है राइट्स इश्यू
शेयर बाजार में कोई लिस्टेड कंपनी राइट्स इश्यू सिर्फ अतिरिक्त पैसे जुटाने के लिए लाती है। राइट्स इश्यू के जरिए कंपनियां अपने मौजूदा शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयर खरीदने का मौका देती हैं। इन शेयरों को एक तय अनुपात में जारी किया जाता है। इस इश्यू की अवधि कितनी होगी यह भी कंपनी ही तय करती है। खास बात यह है कि इससे कंपनी के मालिकाना हक पर कोई असर नहीं पड़ता।
30 सालों में पहली बार रिलायंस ने लिया फैसला
गौरतलब है कि रिलायंस ने तीस सालों में पहली बार राइट्स इश्यू का ऐलान किया है। इसके पीछे कंपनी का उद्देश्य अतिरिक्त पैसे जुटा कर अपना कर्ज शून्य करना है। रिलायंस ने मार्च 2021 तक अपना कर्ज शून्य करने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि दिसंबर 2019 तक रिलायंस पर कुल कर्ज लगभग 43 अरब डॉलर का कर्ज था। रिलायंस राइट इश्यू पहली बार लाएगी, मगर वे बोनस शेयर कई बार जारी कर चुकी है। कंपनी ने पहली बार 1983 में बोनस शेयर जारी किए थे। उस वक्त रिलायंस ने हर 5 शेयरों के बदले 3 शेयर फ्री में दिए थे। इसके बाद 1997, फिर 2009 और सबसे अंत में रिलायंस ने 2017 में बोनस शेयर जारी किए थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications