नई दिल्ली, जून 24। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) की 44वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में नीता अंबानी ने कहा कि हम सेवानिवृत्त कर्मचारियों, साझेदार कंपनी के कर्मचारियों और उनके परिवारों सहित हमारे विस्तारित परिवार के सभी 20 लाख लोगों का टीकाकरण निःशुल्क कर रहे हैं। रिलायंस का मिशन वैक्सीन सुरक्षा भारत में सबसे बड़े कॉर्पोरेट वैक्सीनेशन अभियानों में से एक है। इस मिशन को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करना एक बहुत बड़ा काम है। लेकिन यह हमारा धर्म है।

जानिए नीता अंबानी के संबोधन की बड़ी बातें
पिछले साल, जब मानवता 100 से अधिक वर्षों के सबसे बड़े संकट से जूझ रही थी, हमने हर संभव मदद करने की पूरी कोशिश की। ऑक्सीजन से लेकर एम्प्लॉई केयर तक, रिलायंस फाउंडेशन ने पिछले साल से कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए पांच मिशन शुरू किए। इनमें मिशन ऑक्सीजन, मिशन कोविड इंफ्रा, मिशन अन्ना सेवा, मिशन कर्मचारी देखभाल और मिशन वैक्सीन सुरक्षा शामिल हैं।
अस्पताल किया तैयार
कोविड हेल्थकेयर के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में बात करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि पिछले साल, कोरोनवायरस के दौरान हमने मुंबई में भारत की पहली 250 बेड वाली कोविड फैसिलिटी स्थापित की। जब तक दूसरी लहर आई, तब तक हमने अकेले मुंबई में कोविड हेल्थकेयर के लिए अतिरिक्त 875 बेड वाली फैसिलिटी स्थापित कर ली थी।
नहीं गयी कोई जॉब
नीता अंबानी ने कहा कि हमने सुनिश्चित किया कि कोविड के कारण कोई नौकरी, कोई वेतन, कोई बोनस नहीं काटा जाए। सभी चिकित्सा खर्चों का पूरी तरह से भुगतान किया गया और फुली पेड लीव कर्मचारियों को दी गयीं। हालांकि बेस्ट कोशिस के बावजूद हमने अपने रिलायंस परिवार के कुछ अनमोल सदस्यों को महामारी के कारण खो दिया। मुकेश अंबानी ने एजीएम को अपने संबोधन में कहा कि रिलायंस ने पिछले एक साल में लगभग 75,000 नई नौकरियां जोड़ीं। आरआईएल भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक निर्यातक बनी हुई है। साथ ही यह प्राइवेट सेक्टर में सबसे अधिक सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क अदा करने वाली कंपनी है। अंबानी के अनुसार हम निजी क्षेत्र में सबसे अधिक जीएसटी, वैट और आईटी भुगतान करने वालों में से एक हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications