नई दिल्ली, जून 24। बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटल) के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) अपनी 44वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित कर रही है। एजीएम की शुरुआत में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि हम मानवीय संकट के बीच में हैं। हमारे कई कर्मचारियों और शेयरधारकों ने कोविड-19 महामारी का खामियाजा उठाया है। हम उन्हें अपनी संवेदना प्रदान करते हैं। बता दें कि कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट इसकी वेबसाइट www.ril.com पर भी उपलब्ध होगी। आरआईएल, जिसका डेडलाइन से पहले अपने लक्ष्य को पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड है, से उम्मीद की जा रही थी कि वह टेलीकॉम, रिटेल और ओ2सी (ऑयल टू केमिकल) कारोबार को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं करेगी।

75000 नयी नौकरियां
मुकेश अंबानी ने एजीएम को अपने संबोधन में कहा कि रिलायंस ने पिछले एक साल में लगभग 75,000 नई नौकरियां जोड़ीं। आरआईएल भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक निर्यातक बनी हुई है। साथ ही यह प्राइवेट सेक्टर में सबसे अधिक सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क अदा करने वाली कंपनी है। अंबानी के अनुसार हम निजी क्षेत्र में सबसे अधिक जीएसटी, वैट और आईटी भुगतान करने वालों में से एक हैं। पिछले वर्ष से कंपनी इक्विटी पूंजी के जरिए 3.24 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटाए। अंबानी ने राइट्स इश्यू के 4 गुना रिटर्न पर खुशी जाहिर की।
जियो ने किया कमाल
अंबानी के अनुसार वायरलेस कनेक्टिविटी के मामले में जियो प्लेटफॉर्म्स प्रमुख डिजिटल कंपनी है। जियो प्लेटफॉर्म की इनकम पिछले वित्त वर्ष में 86,493 करोड़ रुपये और एबिटा 32,359 करोड़ रुपये रहा। जियो ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 3.79 करोड़ नये ग्राहक जोड़े और 22 में से 19 सर्किलों में प्रमुख रेवेन्यू मार्केट लीडरशिप हासिल की। इस दौरान रिलायंस रिटेल की इनकम 153818 करोड़ रु और ऑयल-टू-केमिकल (ओ2सी) बिजनेस की इनकम 320008 करोड़ रु रही। अंबानी ने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे ओ2सी बिजनेस को मजबूत वैश्विक ग्रोथ माहौल से लाभ होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications