नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने मंगलवार को एक बार फिर मार्केट कैप मामले में पहला नंबर हासिल कर लिया। रिलायंस ने इस मामले में टीसीएस को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही रिलायंस भारत की नंबर 1 कंपनी बन गयी है। मंगलवार को रिलायंस की मार्केट कैप 7,05,211.81 करोड़ रुपये था, जो टीसीएस की 6,84,078.49 करोड़ रुपये की मार्केट कैप से 21,133.32 करोड़ रुपये अधिक है। बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट के बीच इन दोनों कंपनियों के शेयर भी कमजोर हुए। बुधवार को करीब 2 बजे टीसीएस का शेयर 96.05 रुपये या 5.27 फीसदी की गिरावट के साथ 1727 रुपये पर है। इस भाव पर इसकी बाजार पूंजी 6,47,661.60 करोड़ रुपये है। वहीं रिलायंस का शेयर 47.85 रुपये या 4.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1006.05 रुपये पर है। इस भाव पर इसकी बाजार पूंजी या मार्केट कैप 6,75,765.92 करोड़ रुपये है।

इन दो कंपनियों में ही रहा मुकाबला
मार्केट कैप के मामले में नंबर एक का मुकाबला टीसीएस और रिलायंस के बीच ही रहा है। कंपनियों के मार्केट कैप आंकड़े उनके स्टॉक की कीमतों में परिवर्तन के साथ रोज बदलते हैं। इससे पहले मार्च के शुरुआती दिनों में टीसीएस ने रिलायंस को पीछे छोड़ दिया था। तब कच्चे तेल की कीमतों में आयी भारी गिरावट के कारण रिलायंस का शेयर धड़ाम हो गया है। तब कच्चे तेल की कीमतों में 1991 में हुए खाड़ी युद्ध के सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी थी।
कोरोना से शेयर बाजार लुढ़का
कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट बरकरार है। 2020 में सेंसेक्स और निफ्टी में हजारों अंकों की गिरावट आयी है। एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों का भी बुर हाल है। कोरोनावायरस के कारण भारत सहित दुनिया भर की इकोनॉमी खतरे में है। आईएमएफ और यूएन इस मामले में चिंता जता चुके हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
