नयी दिल्ली। रिलायस इंडस्ट्रीज की 43वीं एजीएम (वार्षिक आम बैठक) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी से अपने संबोधन में कहा कि जियोमीट ऐप को 50 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने डाउनलोड कर लिया है। उन्होंने कंपनी की 43वें एजीएम में सभी लोगों का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। अंबानी ने कहा कि मुझे कोई संदेह नहीं है कि भारत कोरोना संकट के बाद बहुत अधिक ग्रोथ हासिल करेगा। रिलायंस का एक और साल का रिकॉर्ड प्रदर्शन रहा। रिलायंस 150 अरब डॉलर की मार्केट-कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। पिछले साल के एजीएम भाषण में मैंने शुद्ध कर्ज मुक्त होने के लक्ष्य को साझा किया था। मुझे बताते हुए खुशी है कि हमने लक्ष्य से पहले अपना टार्गेट हासिल कर लिया। उन्होंने रिलायंस के सफल राइट्स इश्यू का भी जिक्र किया जो भारत का अब तक का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू रहा है।

मुकेश अंबानी के संबोधन की अन्य बड़ी बातें :
- उन्होंने जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश करने वाली कंपनियों का जिक्र किया
- अब गूगल जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 33,737 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
- हमारे उपभोक्ता और तकनीक व्यवसाय ने तेजी से विकास किया
- डेटा ट्रैफ़िक में भारी वृद्धि (कोरोना महामारी के प्रभाव के कारण हाल के महीनों में डेटा ट्रेफिक काफी बढ़ा है) के बावजूद जियो नेटवर्क ने मजबूती पकड़ रखी
- जियो का मोबाइल ब्रॉडबैंड नेटवर्क सबसे बड़ा है और इसने पिछले महीने 500 करोड़ जीबी डेटा डिलीवर किया
- जियोफाइबर पर 10 लाख से अधिक घर जुड़े हुए हैं
- जियो की एंटरप्राइज ब्रॉडबैंड सर्विस भारतीय कंपनियों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के प्रति तेजी से प्रगति करने में सक्षम बना रही है
जियो : नया वर्ल्ड क्लास 5जी
इसके अलावा रिलायंस की एजीएम मे मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो एक विश्व स्तरीय 5जी सॉल्यूशन के साथ तैयार है। अगले साल नेटवर्क की फील्ड तैनाती हो सकती है। स्पेक्ट्रम उपलब्ध होते ही जियो 5जी प्रोडक्ट ट्रायल के लिए उपलब्ध होगा। जियो प्लेटफॉर्म्स को 5जी सॉल्यूशन के लिए अन्य दूरसंचार ऑपरेटरों के लिए तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों का उपयोग करके हम (Jio) ऐसे सॉल्यूशन बना सकते हैं जो मीडिया, वित्तीय सेवाओं, नए कॉमर्स, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्मार्ट शहरों, स्मार्ट मैन्यूफैक्चरिंद और स्मार्ट मोबिलिटी जैसे कई उद्योग कार्यक्षेत्रों और ईकोसिस्टम का विस्तार कर सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
