नई दिल्ली, जुलाई 02। निवेश के लिए हमेशा अच्छा और बुरा दौर चलता रहता है। मौजूदा समय खराब है। क्योंकि शेयर मार्केट लगातार पैसा डुबा रहा है। क्रिप्टो मार्केट बर्बाद हो चुकी है। बैंकों के एफडी रेट बढ़े हैं, मगर ये अभी भी महंगाई दर से कम हैं। ऐसे में आपको महंगाई को हराने वाला निवेश ऑप्शन चाहिए। इस काम के लिए रियल एस्टेट सेक्टर को अच्छा माना जाता है। मगर यहां एक साथ बड़ी रकम चाहिए। पर हम आपको एक ऐसे ऑप्शन की जानकारी देंगे, जहां प्रॉपर्टी में मोटी रकम के बजाय 500 रु से शुरू कर सकते हैं। ये है रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट। यहां आपको एफडी रेट से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।
रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट)
सबसे पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि रीट है क्या। रीट रियल एस्टेट सेक्टर को सामान्य निवेशकों के एक्सेस में लाने वाला ऑप्शन है। रीट के जरिए सेक्टर के लिए आसानी से पैसा जुटाया जाता है। ये एक तरीके का फंड है जिसे रीट कहा जाता है। रीट वे कंपनियां हैं, जिनके पास कमाई कराने वाली प्रॉपर्टी है। इनमें मॉल, अस्पताल, ऑफिस स्पेस आदि शामिल हो सकते हैं। रीट काफी हद तक म्यूचुअल फंड जैसा ही है। मगर इसका निवेश प्रॉपर्टी में होता है।
ऐसे करें कमाई
रीट निवेशकों पैसे जुटा कर बड़े फंड से ऐसी प्रॉपर्टीज लेते हैं, जिससे अच्छी किराए की कमाई हो। भारत में मुख्य तौर पर रीट ऑफिस वाली जगहों पर ध्यान देते हैं। फिर रीट को जो किराया इनकम हासिल होती है वे निवेशकों को लाभांश के रूप में दी जाती है। नियम यह है कि रीट को इनकम का 90 फीसदी हिस्सा निवेशकों को देना होता है। कुछ बड़े रीट शेयर बाजार पर भी लिस्टेड होते हैं। आप इनके शेयरों में ट्रेड कर सकते हैं।
कम पैसों से निवेश
जब भारत में रीट की शुरुआत हुई तो इसमें कम से कम 200 यूनिट में निवेश करना होता था। उस समय निवेश राशि 50 हजार रुपये तक थी। बाद में बाजार नियामक सेबी ने नियमों में बदलाव किए। खुदरा निवेशकों को ध्यान में रखकर नये नियम सेट किए गए। सेबी ने लॉट के साइज को 200 यूनिट से घटा कर 01 यूनिट कर दिया। इससे निवेश राशि कम हो गयी और आईपीओ में निवेश राशि 10-15 हजार रुपये तक रह गयी।
3 बेस्ट रीट फंड
भारत में इस समय 3 रीट बाजार में लिस्टेड हैं। इनमें ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट पहला है, जिसकी 1 यूनिट का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 337.28 रुपये रहा है। वहीं एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट के लिए यह स्तर 394.95 रुपये रहा है। तीसरा फंड है माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट। इसके 52 हफ्तों का शिखर 365 रुपये रहा है। इसका मतलब है कि 400 रुपये से कम के साथ भी रीट में पैसा लगाया जा सकता है।
कितना मिलता है रिटर्न
रीट में आप निवेश करके एक प्रॉपर्टी के थोड़े ही सही मगर हिस्सेदार बन जाते हैं। रीट 10-12 फीसदी सालाना रिटर्न दे सकते हैं। ये बैंक एफडी पर मिलने वाले ब्याज से काफी बेहतर है। रीट में पैसे डूबने का रिस्क कम होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications