नई दिल्ली, अप्रैल 4। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है। यह ट्वीट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमें राहुल गांधी ने पेट्रोल के रेट को लेकर एक तुलना जारी की है। साथ उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री जनधन लूट योजना। यह ट्वीट जानकारी देने के साथ ही काफी रोचक तरीके से किया गया है। इसमें इस बात की तुलना की गई है कि अगर कांग्रेस के शासन में अपने वाहन की टंकी फुल कराते तो कितना पैसे लगते और अगर आज कराते हैं तो कितने पैसे देने पड़ रहे हैं।
आइये जानते हैं यह रोचक तुलना में क्या क्या है।

पहले जानिए दो पहिया वाहन के बारे में
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा है कि अगर कोई व्यक्ति मई 2014 में अपने दुपहिया वाहन को फुल टैंक कराता, तो उसे करीब 714 रुपये खर्च करने पड़ते। वहीं ऐसा आज करने पर 1033 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। यानी 324 रुपये ज्यादा देने पड़ रहे हैं।
अब जानिए कार के बारे में
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा है कि अगर कोई व्यक्ति मई 2014 में अपनी कार को फुल टैंक कराता, तो उसे करीब 2856 रुपये खर्च करने पड़ते। वहीं ऐसा आज करने पर 4152 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। यानी 1296 रुपये ज्यादा देने पड़ रहे हैं।
अब जानिए ट्रैक्टर के बारे में
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा है कि अगर कोई व्यक्ति मई 2014 में अपने ट्रैक्टर को फुल टैंक कराता, तो उसे करीब 2749 रुपये खर्च करने पड़ते। वहीं ऐसा आज करने पर 4563 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। यानी 1814 रुपये ज्यादा देने पड़ रहे हैं।
अब जानिए ट्रक के बारे में
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा है कि अगर कोई व्यक्ति मई 2014 में अपने ट्रक को फुल टैंक कराता, तो उसे करीब 11456 रुपये खर्च करने पड़ते। वहीं ऐसा आज करने पर 19014 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। यानी 7558 रुपये ज्यादा देने पड़ रहे हैं।
जानिए क्रूड आयल का क्या थो दोनो समय में रेट
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में बताया है कि 26 मई 20214 को क्रूड ऑयल का रेट 108.05 डॉलर प्रति बैरल था। वहीं 4 अप्रैल 2022 को क्रूड का रेट उन्होंने 99.42 डॉलर प्रति बैरल बताया है।
जानिए आज कितना महंगा हुआ है पेट्रोल और डीजल
आज पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 40 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 103.81 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का रेट 40 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 95.07 रुपये प्रति लीटर हो गया।
जानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट
- -दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 103.81 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 95.07 रुपये प्रति लीटर पर है।
- -कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 113.45 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 98.22 रुपये प्रति लीटर पर है।
- -मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 118.83 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 103.07 रुपये प्रति लीटर पर है।
- -चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 109.34 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 99.42 रुपये प्रति लीटर पर है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
