Regaal Resources IPO Share Listing : मक्का का स्पेशल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी रीगल रिसोर्सेज के शेयरों की आज यानी बुधवार (20 अगस्त) को दोनों प्रमुख सूचकांक में दमदार लिस्टिंग हुई। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा था।

एनएसई (NSE) पर कंपनी के शेयर अपर प्राइस बैंड 102 रुपये के मुकाबले 141 रुपये पर खुला जो कि लगभग 39 फीसदी के प्रीमियम को दर्शाता है जबकि बीएसई (BSE) पर 39 फीसदी प्रीमियम के साथ 141.80 रुपये पर खुला।
लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में थोड़ी कमज़ोरी देखी गई और खबर लिखे जाने तक सुबह के 10:11 बजे बीएसई पर स्टॉक 3 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 137.20 रुपये पर जबकि एनएसई पर भी 3 फीसदी से अधिक की कमज़ोरी के साथ 135.73 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
Regaal Resources IPO Subscription Status
रीगल रिसोर्सेज के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 12 अगस्त, 2025 को खुला था और 14 अगस्त, 2025 को बंद हुआ था। रीगल रिसोर्सेज के आईपीओ का आवंटन 18 अगस्त, 2025 को अंतिम रूप दिया गया था।
रीगल रिसोर्सेज क आईपीओ 159.87 गुना सब्सक्राइब हुआ। 14 अगस्त, 2025 शाम 5:04:32 बजे (तीसरे दिन) तक इस पब्लिक इश्यू को रिटेल सेगमेंट में 57.75 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 190.96 गुना और एनआईआई कोटे में 356.72 गुना सब्सक्राइब किया गया।
रीगल रिसोर्सेज का आईपीओ 306 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू कुल 210 करोड़ रुपये मूल्य के 2.06 करोड़ नए शेयरों और कुल 96 करोड़ रुपये मूल्य के 0.94 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल का संयोजन है।
Regaal Resources IPO Details
रीगल रिसोर्सेज के आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 102 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। आवेदन के लिए लॉट साइज़ 144 था। एक रिटेल निवेशक द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 13,824 (144 शेयर) रुपये था। एसएनआईआई के लिए लॉट साइज़ निवेश 14 लॉट (2,016 शेयर) का था, जिसकी कुल राशि 2,05,632 रुपये और बीएनआईआई के लिए 69 लॉट (9,936 शेयर) का था जिसकी कुल राशि 10,13,472 थी।
पंतोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
Regaal Resources IPO GMP
ग्रे मार्केट में रीगल रिसोर्सेज आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अनऑफिशियल मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट्स के अनुसार, आईपीओ का जीएमपी (GMP, Grey Market Premium) बुधवार (20 अगस्त) को सुबह के 9:39 बजे 31 रुपये था। यानी अपर प्राइस बैंड 252 रुपये के हिसाब से देखें तो शेयरों के 282 रुपये पर लिस्ट होने की संभावना है, जो 11.90 फीसदी के प्रीमियम यानी लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। हालांकि, ध्यान रखने योग्य बात है कि यह सिर्फ एक अनुमान है, वास्तिक लिस्टिंग डेटा से इसका कोई सीधा संबंध नहीं है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications