Stock market closing at record level: आज शेयर बाजार की क्लोजिंग रिकॉर्ड स्तर पर हुई है। आज सेंसेक्स पहली बार 65,000 अंक के स्तर के पार जाकर बंद हुआ।
आज जहां सेंसेक्स करीब 486.49 अंक की तेजी के साथ 65205.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 133.50 अंक की तेजी के साथ 19322.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,840 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,987 शेयर तेजी के साथ और 1,704 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 149 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 244 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 42 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 254 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 241 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 81.96 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
ग्रेसिम का शेयर करीब 59 रुपये की तेजी के साथ 1,793.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 375.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईटीसी का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 463.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस का शेयर करीब 65 रुपये की तेजी के साथ 2,615.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 172 रुपये की तेजी के साथ 7,333.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 250.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सन फार्मा का शेयर करीब 19 रुपये की गिरावट के साथ 1,032.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 81 रुपये की गिरावट के साथ 4,610.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 1,001.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 61 रुपये की गिरावट के साथ 5,098.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा



Click it and Unblock the Notifications