Record made for filing ITR: 31 जुलाई 2023 तक देश में आयकर रिटर्न फाइन करने का नया रिकॉर्ड बन गया है। इनकम टैक्स विभाग ने अपने ट्वीटर अकाउंट से खुद इस बात की जानकारी दी है।
आयकर विभाग ने बताया है कि 31 जुलाई की रात तक तक करीब 6.77 करोड़ से अधिक आईटीआर फाइल हो चुके हैं। इनमे से केवल 31 जुलाई को ही करीब 36.91 लाख आईटीआर फाइल हुए हैं।

इंडीविजुएल टैक्सपेयर्स और यूनिट्स के लिए आयकर फाइलिंग का ये एक बड़ा रिकॉर्ड है। आयकर विभाग के ट्वीट के मुताबिक इस कैटेगरी के लिए पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 5.83 करोड़ आईटीआर फाइल हुए थे। इस लिहाज से देखा जाए तो देश में पिछले साल के मुकाबले 1 करोड़ से भी ज्यादा टैक्स रिटर्न फाइल हुए हैं।
वहीं देश में इस साल 31 जुलाई तक ऐसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 3,44,16,658 करोड़ आईटीआर वेरिफाइड होकर प्रोसेस चुके हैं। इसके अलावा 5,62,59,216 करोड़ आईटीआर का वेरिफिकेशन हो चुका है।
आयकर विभाग ने अपने ट्वीट में बताया है कि आईटीआर दाखिल करने, टैक्स भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं के लिए हेल्प डेस्क 24x7 आधार पर काम कर रही है। इसके अलावा कॉल, लाइव चैट और सोशल मीडिया के माध्यम से सहायता दी जा रही है।
आयकर विभाग ने अपने ट्वीट में कहा कि मील के पत्थर तक पहुंचने में मदद करने के लिए करदाताओं और कर पेशेवरों का शुक्रिया। साथ ही विभाग ने आग्रह किया है कि जिन्होंने कर निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए आईटीआर दाखिल नहीं किया है, वे अपना आईटीआर दाखिल कर दें।
आयकर विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, अगर आपने इनकम टैक्स विभाग की धारा 139(1) के तहत समय सीमा के भीतर आईटीआर दाखिल नहीं किया है तो धारा 234एफ के तहत जुर्माने के रूप में 5000 रुपये का विलंब शुल्क देना पड़ सकता है। हालांकि अगर आपकी इनकम 5 लाख रुपये से कम है, तो आपको केवल 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications