नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच जहां एक तरफ व्यवसायों और कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं को भारी नुकसान पहुंचा है वहीं इसी बीच अमेरिकी दिग्गज कंपनी अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस 26 अगस्त को 200 अरब डॉलर की संपत्ति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए। खास बात ये है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कंपनी अमेजन के शेयरों में तब भी तेजी जारी रही जबकि अमेरिका कोरोनोवायरस से प्रभावित होने वाला सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया। 26 अगस्त को अमेजन का शेयर प्राइस 2.3 प्रतिशत चढ़ कर 3,423 डॉलर प्रति शेयर पर पहुंच गया, जिससे बेजोस की दौलत 200 अरब डॉलर का आंकड़ा छू गई।
नाइकी, मैकडॉनाल्ड और पेप्सी से ज्यादा संपत्ति
एक रिपोर्ट के अनुसार बेजोस की संपत्ति नाइकी, मैकडॉनाल्ड और पेप्सी जैसी कंपनियों से ज्यादा है। इन कंपनियों की वैल्यू 139 से 191 अरब डॉलर तक है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, जो दुनिया के सबसे अमीर आदमी भी हैं, की संपत्ति 27 अगस्त तक 204.6 अरब डॉलर की है। बेजोस की संपत्ति बिल गेट्स से 90 अरब डॉलर अधिक है, जो इस समय दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस समय बिल गेट्स की संपत्ति 116.1 अरब डॉलर है। अमेजन के संस्थापक प्रमुख अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट, एयरोस्पेस कंपनी, ब्लू ओरिजिन के भी मालिक हैं। उन्होंने कई अन्य जगह भी निवेश किया हुआ है।
2020 में 80 फीसदी चढ़ा शेयर
अमेजन का शेयर 2020 की शुरुआत से लगभग 80 प्रतिशत चढ़ा है। अमेजन में बेजोस की लगभग 11 प्रतिशत हिस्सेदारी इसकी कुल संपत्ति में 90 प्रतिशत से अधिक योगदान देती है। बेजोस ने अगस्त में ई-कॉमर्स कंपनी में 3.1 अरब डॉलर के शेयर बेचे थे। अगस्त के पहले दो कार्य दिवसों के दौरान बेजोस ने पहले घोषित किए गए ट्रेडिंग प्लान के तहत 10 लाख शेयर बेचे। यहां ध्यान वाली बात ये है कि बेजोस 200 अरब डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा पहले ही पार कर चुके होते अगर उन्हें 2019 में दुनिया के सबसे बड़े तलाक सेटलमेंट में अपनी पूर्व पत्नी को एक भारी रकम न देनी न होती।
ऐप्पल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी
उधर एक हफ्ते पहले अमेरिकी कंपनी ऐप्पल 2 ट्रिलियन (लाख करोड़) डॉलर वाली पहली अमेरिकी कंपनी बनी। ऐप्पल ने मार्केट कैपिटल के मामले में अब सऊदी अरामको को भी पीछे छोड़ दिया है। इस समय ऐप्पल की मार्केट कैपिटल फेसबुक और गूगल जैसी दिग्गजों कंपनियों की संयुक्त मार्केट कैपिटल से भी ज्यादा है। मार्केट कैपिटल के मामले में दुनिया में ऐप्पल नंबर 1 पर है। जबकि अमेजन तीसरे नंबर पर है। वहीं गूगल 5वें और फेसबुक छठे नंबर पर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
