नई दिल्ली, फरवरी 1। बजट 2022 पेश होने के ठीक पहले मोदी सरकार को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल जीएसटी के जनवरी 2022 के आंकड़े सामने आए हैं। इसमें पता चला है कि जनवरी माह में 30 तारीख तक 1.38 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन रहा है। इस दौरान 1.05 करोड़ जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल हुए हैं। जनवरी लगातार चौथे माह है, जब जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा 1.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है। वैसे जीएसटी कलेक्शन का यह आंकड़ा अभी केवल 30 जनवरी तक का है। उम्मीद है कि इसमें अभी काफी सुधार होगा और यह 1.40 लाख करोड़ रुपये के पार निकल जाएगा।

लगातार बढ़ रहा जीएसटी कलेक्शन
वैसे यह लगातार 7वां माह है, जब जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला है। वहीं जीएसटी संग्रह दिसंबर, 2021 में इससे पिछले साल के समान महीने की तुलना में 13 प्रतिशत बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये के पार निकला था। दिसंबर, 2021 में लगातार छठे महीने सरकार का जीएसटी से राजस्व के रूप में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला था।
जानिए जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े
नवंबर 2021 में जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 1.31 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया था। यह एक साल पहले की तुलना में 25 फीसदी अधिक था। नवंबर महीने में एकत्रित कुल जीएसटी राजस्व 1,31,526 करोड़ रुपये था। इसमें सीजीएसटी 23,978 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 31,127 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 66,815 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 32,165 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 9,606 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 653 करोड़ रुपये सहित) था।
अक्टूबर में भी 1.30 लाख से ऊपर था आंकड़ा
अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1,30,127 करोड़ रुपये रहा था। यह किसी एक महीने में जीएसटी का दूसरा सबसे अधिक कलेक्शन था। यह पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 24 फीसदी और 2019-20 की तुलना में 36 फीसदी अधिक था। इसमें 23,861 करोड़ रुपये सीजीएसटी, 30,421 करोड़ रुपये एसजीएसटी, 67,361 करोड़ रुपये (माल के आयात पर प्राप्त 32,998 करोड़ रुपये सहित) और 8,484 करोड़ रुपये का सेस (माल के आयात पर प्राप्त 699 करोड़ रुपये सहित) शामिल थे।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications