नई दिल्ली, मार्च 14। महंगाई चाहे जितना बढ़े, लेकिन देश में सोने की मांग में कमी नहीं आ रही है। चालू वित्तीय वर्ष में भी देश में रिकॉर्ड सोने का आयात हुआ है। ध्यान रहे कि देश में सोने का उत्पादन नहीं के बराबर होता है। ऐसे में अगर सोने की मांग पूरा करना है तो उसे आयात के माध्यम से ही पूरा किया जाता है। देश का स्वर्ण आयात चालू वित्तीय वर्ष के 11 महीनों यानी अप्रैल-फरवरी 2022 के बीच 73 प्रतिशत बढ़कर 45.1 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। गोल्ड आयात पर सरकार को बहुत ही ज्यादा विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ रही है, जिससे सरकार की चिंता बढ़ रही है।
जानिए बीते साल कितना सोना हुआ था आयात
सोने के आयात पर यह जानकारी सरकार की तरफ से दी गई है। माना जा रहा है कि सोने की भारी मांग के चलते आयात तेजी से बढ़ा है। वहीं अगर पिछले साल देखा जाए तो समान अवधि (शुरुआती 11 माह में) में सोने का आयात 26.11 अरब डॉलर का रहा था। हालांकि अगर वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाए तो फरवरी 2022 में ही सोने का आयात 11.45 प्रतिशत कम होकर 4.7 अरब डॉलर का रह गया है। हालांकि यहां पर यह याद रखने की जरूरत है कि इस बार फरवरी 28 दिन की थी।
जानिए गोल्ड आयात क्यों है चिंता का विषय
चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती 11 माहीनों में गोल्ड का आयात बढ़ने से देश का व्यापार घाटा भी तेजी से बढ़ा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के शुरुआती 11 माह में व्यापार घाटा 176 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। यह व्यापार घाटा पिछले साल इसी समान अवधि में 89 अरब डॉलर का था। दुनिया में चीन के बाद भारत में सोने का सबसे ज्यादा आयात होता है।
हालांकि जेवरों का निर्यात भी बढ़ा
अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो भारत से चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती 9 माहीन यानी अप्रैल से दिसंबर 2021 के बीच रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 57.5 प्रतिशत बढ़कर 35.25 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। आरबीआई के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में देश का चालू खाते का घाटा 9.6 अरब डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद का 1.3 प्रतिशत रहा है।
जानिए हर माह कितना सोना आयात हुआ
रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद के अध्यक्ष कोलिन शाह के अनुसार अप्रैल से फरवरी 2022 के बीच सोने का मासिक आयात औसतन 76.57 टन रहा है। उनके अनुसार यह सामान्य स्तर से कम ही है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सोने का आयात 842.28 टन रहा है, जो सामान्य आयात से कम है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications