नई दिल्ली, अगस्त 20। महामारी के कारण आई आर्थिक मंदी के प्रभावों से इतर भारत ने अप्रैल-जून तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत में सोने की मांग पिछले साल के जून तिमाही की तुलना में 43 प्रतिशत बढ़ी है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल कि हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि भारत में सोने की मांग इस जून तिमाही में सालाना आधार पर 43 प्रतिशत बढ़ी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग का मूल्य (गोल्ड डिमांड वैल्यू) 79,270 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल जून तिमाही में यह डिमांड वैल्यू 51,540 करोड़ रुपए की थी। सालाना आधार पर डिमांड वैल्यू में 54 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
इकॉनमी के लिए है अच्छा संकेत
2021 के जून तिमाही में भारत में 94 टन आभुषण की मांग थी जो 2022 के जून तिमाही में 49 प्रतिशत बढ़कर 140.3 टन हो गई है। अगर बात पूरे विश्व की करें तो दूसरी तिमाही में सोने की मांग 4 प्रतिशत बढ़कर 453 टन हो गई है। भारत में सोने की मांग मजबूत बनी हुई है लेकिन चिन में इस तिमाही सोने की मांग में 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। सोने की मांग में बढ़ोत्तरी देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है।
भारत में और बढ़ सकती है सोने की मांग
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार 2022 की दूसरी तिमाही के लिए भारत की सोने की मांग ने महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति को अब पीछे छोड़ दिया है। देश में त्याहारों और शादियों के समय ज्यादा खरीदारी होती है। जिसके कारण भारत में सोने की मांग और तेज हो सकती है।
दुनिया में घट रही है सोने की मांग
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की नवीनतम रिपोर्ट में यह कहा गया है कि दूसरी तिमाही में वैश्विक सोने की मांग (ओटीसी को छोड़कर) साल-दर-साल 8 फीसदी घटकर 948 टन रही है। गोल्ड के बार और सिक्के की मांग साल-दर-साल स्थिर रही है और दूसरी तिमाही में इसकी खपत 245 टन रही है। सोने की मांग में वृद्धि भारत, मध्य पूर्व और तुर्की में विशेष रुप बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार जबकि चीन समेद दुनिया के कई देशों में सोने की खरीददारी में गिरावट देखी गई है।
बढ़ी सकती है किमत
जानकारो के मुताबिक मानसून और बढ़ती महंगाई के चलते सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है। सोने की कीमत 31 मार्च को 43,994 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जिसके बाद 30 जून को यह बढ़कर 46,504 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। आज के समय सोने की कीमत 52,224 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। जो आगे और बढ़ सकती है। सोने की कीमतो में उछाल के वाबजूद इनकी खपत बढ़ सकती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
