
Record investment coming in mutual funds: म्यूचुअल फंड में मार्च 2023 में रिकॉर्ड निवेश आया है। इसने निवेश के अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एएमफी) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च में पिछले साल मार्च की तुलना में करीब 31 फीसदी ज्यादा निवेश आया है।
एएमफी के अनुसार मार्च 2023 में कुल मिलाकर इक्विटी म्यूचुअल फंड में 20,534.21 करोड़ रुपये का निवेश आया है। इसमें से सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) माध्यम से 14,276 करोड़ रुपये का निवेश आया है।
यहां पर यह देखना काफी रोचक है कि कैटेगरी में ज्यादा फंड आ रहा है। इससे पता चलता है कि निवेशक किस कैटेगरी के फंड पर आजकल बुलिश हैं।
एएमफी के अनुसार मार्च में सिप माध्यम आया निवेश अभी तक किसी महीने में आया सबसे ज्यादा निवेश है। इससे पहले फरवरी 2023 में करीब 13,686 करोड़ रुपये का निवेश आया था।
मार्च में मल्टी कैप म्यूचुअल फंड में 717 करोड़ रुपये का निवेश आया। वहीं लार्ज कैप फंड में 911 करोड़ रुपये का निवेश आया। इसके अलावा लार्ज एंड मिड कैप फंड में करीब 1619 करोड़ रुपये का फंड आया।
वहीं मिड कैप फंड में करीब 2129 करोड़ रुपये का फंड आया। इसके अलावा स्मॉल कैप फंड में इसी दौरान 2430 करोड़ रुपये का फंड आया। इसी दौरान डिविडेंड यील्ड फंड में 3716 करोड़ रुपये का निवेश आया।
इसके अलावा वैल्यू फंड में 1044 करोड़ रुपये और फोकस्ड फंड में 247 करोड़ रुपये का निवेश आया है। इसके अलावा थीमेटिक फंड में 3929 करोड़ रुपये का निवेश आया है।
मार्च में ही टैक्स सेविंग फंड में 2686 करोड़ रुपये का निवेश आया है। इसके अलावा फैक्सी कैप फंड में 1107 करोड़ रुपये का निवेश आया है।
अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या बढ़ रही है। पैन के आधार पर यह संख्या पिछल साल मार्च में जहां 3.37 करोड़ थी, वही अब यह बढ़ कर 3.77 करोड़ हो गई है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications