नई दिल्ली, मई 11। वैसे तो आज लोगों के बीच स्मार्टफोन के कारण टीवी का चलन कम होता जा रहा है। मगर फिर भी टीवी का अपना एक बड़ा ऑडियंस है। यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो हर महीने आपको टीवी पर पैसा खर्च करना होता होगा। पर यदि आप बिना पैसे खर्च किए फ्री में टीवी देखना चाहते हैं तो हम आपको उसका भी तरीका बताएंगे। फ्री में 100 से अधिक टीवी चैनल देखना संभव है। आगे जानिए इसका तरीका क्या है और आपको कौन कौन से चैनल मिल सकते हैं।
डीडी फ्री डिश
फ्री में 100 से अधिक टीवी चैनल देखने के लिए आपको डीडी फ्री डिश की सर्विस लेनी होगी। इसके साथ आपको किसी तरह का मंथली सब्सक्रिप्शन नहीं देना होता। मगर ध्यान रहे कि आपको डीडी फ्री डिश खरीदने के लिए पैसे देने होंगे। सेट-टॉप बॉक्स और एक्सेसरीज खरीदना पड़ेगा। इसे आप घर पर इंस्टॉल करवाएं। फिर आप 100 से भी अधिक टीवी चैनल्स फ्री में देख सकेंगे।
ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदें
डीडी फ्री डिश को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ये आपको ऑफलाइन भी मिल जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सर्विस पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती द्वारा प्रबंधित की जाती है। शुरुआत में इसमें 33 फ्री चैनल्स दिए जाते थे। मगर अब 100 से ज्यादा चैनल्स फ्री मिलते हैं।
7 कैटेगरी के चैनल
चैनल नंबर और चैनल्स की लिस्ट में बदलाव होता है। ऐसे में कई चैनल के नंबर अलग हो सकते हैं। यहां चैनल लिस्ट को 7 कैटेगरी में रखा गया है। इनमें नेशनल, रीजनल, स्टेट, एंटरटेनमेंट, हिंदी म्यूजिक, न्यूज आदि शामिल हैं।
ये रही चैनल की लिस्ट
डीडी न्यूज, डीडी नेशनल, डीडी रेट्रो, डीडी किसान, डीडी इंडिया, सन मराठी, शोबॉक्स, डीडी गिरनार, इशारा टीवी, एबीजेडवाई मूवीज, वैदिक, बी4यू मूवीज, गुड न्यूज टुडे, बी4यू भोजपुरी, ढिंचैक, मनोरंजन प्राइम, मनोरंजन ग्रैंड, शेमारू मराठीबाना, डीडी पंजाबी, फक्त मराठी, मायकैम, संसद टीवी, शेमारू टीवी, दंगल, भोजपुरी सिनेमा, एबीजेडवाई कूल, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड, गोल्डमाइंस हिंदी, एंटर 10, रिश्ते सिनेप्लेक्स और मूवी प्लस।
जानें कुछ और चैनलों के नाम
मनोरंजन मूवी, बिग मैजिक, बी4यू कड़क, मनोरंजन टीवी, टीवी9 भारतवर्ष, आस्था, फिल्मची भोजपुरी, ज़िंग, ज़ी अनमोल सिनेमा, एनडीटीवी इंडिया, एंटर-10, गोल्डमाइंस मूवीज, पॉपकॉर्न मूवीज, संस्कार टीवी, स्टार उत्सव मूवीज, न्यूज 18 इंडिया, 9एक्सएम, सोनी वाह, जी हिंदुस्तान, इंडिया न्यूज, एमटीवी बीट्स, मस्ती, बी4यू म्यूजिक, इंडिया टीवी, न्यूज नेशन, टाइम्स नाउ नवभारत, रिपब्लिक भारत, आज तक, एबीपी न्यूज और ज़ी न्यूज।
ये हैं बाकी कुछ चैनलों के नाम
इस पर कुल 167 फ्री चैनल दिए जाते हैं। हम कुछ और चैनलों के नाम बताते हैं, जिनमें ज़ी पंजाबी, न्यूज़ 24, डीडी यूपी, डीडी भारती, डीडी राजस्थान, डीडी स्पोर्ट्स, डीडी बिहार, डीडी झारखंड, डीडी एमपी, डीडी त्रिपुरा, डीडी छत्तीसगढ़, डीडी चंदना, डीडी उत्तराखंड, डीडी सप्तगिरी, डीडी मलयालम, डीडी असम, डीडी उड़िया, डीडी अरुण प्रभा, डीडी बांग्ला, आस्था भजन, डीडी गोवा, डीडी हरियाणा, डीडी हिमाचल प्रदेश, सुदर्शन न्यूज, न्यूज 18 यूपी/यूके, डीडी मेघालय, डीडी मणिपुर, डीडी नागालैंड, डीडी मिजोरम, न्यूज स्टेट यूपी/यूके, न्यूज इंडिया 24X7, डीडी नेशनल एचडी, डीडी उर्दू, ऑनलाइन मीडिया और 116 डीडी स्वयं प्रभा 1 शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications