नयी दिल्ली। करीब एक महीने पहले एयरटेल, जियो और वोडाफोन ने लगभग एक साथ अपने प्रीपेड प्लान कर दिये थे। टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे करने से ग्राहक अपनी सुविधा के मुताबिक ही प्लान से रिचार्ज करवा रहे हैं। ऑप्शन तो बहुत हैं मगर प्लान की कीमत और उनमें मिलने वाले बेनेफिट के अनुसार ही रिचार्ज करवाना बेहतर ऑप्शन है। तीनों कंपनियों के ढेरों प्लान हैं, जिनमें 1 से 3 जीबी रोजाना डेटा तक के अलावा मैसेज, अनलिमिटेड कॉलिंग और बहुत सारी ऐप का एक्सेस मिल रहा है। जियो, एयरटेल और वोडाफोन ग्राहकों को लुभाने के लिए कुछ सस्ते प्लान भी लायी हैं, मगर उनमें बेनेफिट कम या बेहद लिमिटेड हैं। वैसे 28 दिन की वैलिडिटी वाले इन तीनों कंपनियों के 500 रुपये से कम के ऐसे प्रीपेड प्लान हैं, जिनमें आपको काफी डेटा सहित सभी बेनेफिट्स मिलते हैं। तो आइये जानते हैं इन तीनों कंपनियों के 500 रुपये से कम की कीमत वाले प्लान के बारे में।
एयरटेल कर रही है 10 प्लान ऑफर
एयरटेल 500 रुपये से कम के 10 प्लान ऑफर कर रही है। इन प्लानों में दो कैटेगरी है, जिनमें स्मार्ट रिचार्ज और ट्रुली अनलिमिटेड शामिल हैं। एयरटेल के 10 में से 9 प्लान ऐसे हैं, जिनमें आपको डेटा बेनेफिट मिलेगा। मगर 48 रुपये वाले प्लान में आपको डेटा नहीं मिलेगा, क्योंकि न्यूनतम मासिक रिचार्ज प्लान है, जो नंबर को एक्टिव रखने के लिए है। एयरटेल के 49 रुपये वाले प्लान में 100 एमबी डेटा और 38.52 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। 28 दिन वाले एयरटेल के बाकी प्लान 79, 149, 219, 249, 279, 298, 349 और 398 रुपये के हैं, जिनमें आपको कुल 200 एमबी से लेकर रोजाना 3 जीबी डेटा तक मिलता हैं।
वोडाफोन के हैं 6 प्लान
वोडाफोन आइडिया 28 दिन की वैलिडिटी वाले 500 रुपये से कम के 6 प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। इसके प्लान भी एयरटेल की तरह दो कैटेगिरी के हैं, जिनमें ऑलराउंडर और अनलिमिटेड शामिल हैं। बता दें कि वोडाफोन का सबसे सस्ता प्लान 49 रुपये वाला है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 100 एमबी डेटा और 38 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। वोडाफोन के बाकी 5 प्लान 79, 149, 219, 249 और 299 रुपये के हैं। इनमें 28 दिनों के लिए कुल 200 एमबी से लेकर रोजाना 2 जीबी डेटा तक मिलता हैं। अगर आप वोडाफोन के 100 रुपये से कम के डेटा पैक से रिचार्ज करवायें तो आपको 48 रुपये और 98 रुपये वाले प्लान मिलेंगे, जिनमें क्रमश: 3 जीबी और 6 जीबी डेटा मिलता है। वोडाफोन के इन दोनों प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
जियो के 9 प्लान 500 रुपये से कम में उपलब्ध
जियो 28 दिन की वैलिडिटी वाले 500 रुपये से कम के 9 प्लान ऑफर कर रही है। मगर इनमें से 4 प्लान केवल जियो फोन ग्राहकों के लिए हैं। यानी नॉन-जियो फोन यूजर्स के लिए 500 रुपये कम के 5 प्लान उपलब्ध हैं। इनमें नॉन-जियो फोन ग्राहकों के लिए सबसे सस्ता प्लान 98 रुपये का है, जिसमें कुल 2 जीबी डेटा, जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल और 300 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा जियो के 129, 199, 249 और 349 रुपये के प्रीपेड प्लान हैं, जिनमें कीमत के मुताबिक कुल 2 जीबी डेटा से रोजाना 3 जीबी डेटा तक के प्लान शामिल हैं। मगर याद रहे कि इनमें जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, मगर जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको सीमित मिनट मिलेंगे, जिसके ऊपर अन्य नेटवर्कों पर कॉल करने पर आपको 6 पैसे प्रति मिनट का र्चाज देना होगा।
यह भी पढ़ें - जियो यूजर्स सावधान : दूसरे नेटवर्कों पर कॉल से पहले ऐसे चेक करें आईयूसी मिनट
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
