
Recharge Plans : देश में ओटीटी प्लेटफार्म का क्रेज काफी अधिक बढ़ता जा रहा है। कई सारे लोग है। जिनके पास आपको 1 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफार्म का सब्सक्रिप्शन मिल जायेगा। अगर आप भी ओटीटी प्लेटफार्म के लिए अलग से पैसे खर्च करके और रिचार्ज के लिए अलग से पैसे खर्च करने परेशान हो गए है, तो फिर आज हम आपको कुछ रिचार्ज प्लान की जानकारी दे रहे है। इन रिचार्ज प्लान की एक बेहद ही खास बात है कि इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस का फायदा मिलता ही है। इसके साथ ही मुफ्त ओटीटी सब्सक्रिप्शन का भी फायदा मिलता है, तो फिर आइए जानते है इनके बारे में सारी डिटेल।
एयरटेल रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत की 399 रूपये है। एयरटेल के इस 399 रूपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस 28 दिनों की वैलिडिटी के दौरान ग्राहकों को रोजाना 2.5 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके साथ ही 100 एसएमएस रोजाना का भी फायदा मिलता है। इतना ही नहीं ग्राहकों डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए मिलेगा।
वीआई प्रीपेड रिचार्ज प्लान
वीआई के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 399 रूपये है। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 2.5 जीबी डेटा रोजाना मिलता है। वीआई के इस 399 रूपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजाना का फायदा भी मिलता है। इतना ही नहीं अगर आप मोबाइल ऐप के माध्यम से रिचार्ज करते है, तो फिर ग्राहकों को 5जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता है। इसके साथ डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसकी वैलिडिटी 3 महीने की मिलती है।

एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस 499 रु वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3 जीबी डेटा मिल रहा है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजाना का फायदा मिल रहा है। इसके साथ ही डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसकी वैलिडिटी भी 3 महीने की मिलती है।
More From GoodReturns

एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स गायब? ₹349 का नया पैक लेने से पहले ये गलती न करें

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications