नई दिल्ली, मार्च 3। इस समय तीन प्राइवेट और एक सरकारी टेलीकॉम कंपनी मौजूद है। ये कंपनियां हैं रिलायंस जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल। ये चारों कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए नये नये प्लान और ऑफर लाती रहती हैं। इससे फायदा कंपनियों के ग्राहकों को होता है। मगर अब इनमें से एक कंपनी एक ऐसा ऑफर लाई है, जो सब पर भारी है। ये ऑफर है 90 तक दिन फ्री वैलिडिटी का। जानते हैं कि किस कंपनी का है यह प्लान।
बीएसएनएल का है प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। ये ऑफर 31 मार्च 2022 तक चलेगा। यह ऑफर बीएसएनएल के दो प्रीपेड प्लान्स में उपलब्ध है। मगर ये दोनों प्लान ही थोड़े महंगे हैं। बीएसएनएल के दो प्लान अतिरिक्त वैलिडिटी के साथ आ रहे हैं। इन प्लान्स की कीमत है 2999 रुपये और 2399 रुपये। आइए इन दोनों प्लान्स के बेनेफिट के बारे में जानते हैं।
2999 रु वाला प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल इस समय अपने 2999 रुपये के प्रीपेड प्लान पर 90 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। ग्राहकों को 2999 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ लगभग तीन महीने की मुफ्त सर्विस दी जाएगी। मगर इसके लिए उन्हें 31 मार्च 2022 के अंत से पहले रिचार्ज कराना होगा। आम तौर पर यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। मगर 90 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी के साथ आपको 455 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
जानिए बाकी बेनेफिट
इसके अलावा 2999 रु वाले प्लान में ग्राहकों को 3 जीबी दैनिक डेटा मिलेगा और असीमित वॉयस कॉलिंग का फायदा भी मिलेगा। ये प्लान डेली 100 एसएमएस भी ऑफर करता है। आगे जानिए दूसरे प्लान की डिटेल।
2399 रु वाला प्लान
बीएसएनएल का दूसरा प्लान है 2399 रुपये का। ये प्रीपेड प्लान भी 365 दिनों की सामान्य वैलिडिटी के साथ आता है। मगर 31 मार्च 2022 तक चल रहे स्पेशल ऑफर के तहत यूजर्स को इस प्लान में 60 दिनों की अतिरिक्त सर्विस मिलेगी। तो इस प्लान की कुल वैलिडिटी 425 दिनों की होगी। इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेली डेटा, डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। बेनेफिट के हिसाब से दोनों बहुत अच्छे ऑफर हैं। यदि इनकी तुलना निजी कंपनियों के प्लान्स से करें तो ये बहुत बेहतर हैं। हालाँकि, निजी कंपनियों और बीएसएनएल की सेवाओं के बीच एक बड़ा अंतर है। यह अंतर है 4जी नेटवर्क उपलब्धता का, जो बीएसएनएल के पास नहीं है। मगर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) के साथ काम कर रहा है।
एक और ऑफर
बीएसएनएल उन ग्राहकों के लिए प्रीपेड प्लान ऑफर पर पेश कर रही है जो इसके मोबाइल ऐप - सेल्फकेयर के माध्यम से रिचार्ज कर रहे हैं। बीएसएनएल ने कुछ महीने पहले सेल्फकेयर मोबाइल ऐप लॉन्च किया था और यह वोडाफोन आइडिया (वीआई) के मोबाइल ऐप जैसा दिखता है। कंपनी ने कहा है कि 31 मार्च 2022 तक सेल्फकेयर ऐप के माध्यम से रिचार्ज किए गए ग्राहकों को प्रीपेड प्लान पर 4 फीसदी की छूट देगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications