Vi Recharge Offer : देश की इस समय प्रमुख 3 बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में वीआई (वोडाफोन आइडिया) भी शामिल है। अन्य दो कंपनियां एयरटेल और जियो हैं। पर वीआई की हालत जियो और एयरटेल के मुकाबले काफी खस्ता है। फिर भी कंपनी अपने ग्राहकों को जोड़े रखने और नये ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नये नये ऑफर पेश करती रहती है। इसी बीच कंपनी ने दिवाली पर एक नया खास ऑफर पेश किया था। इस ऑफर के तहत आपको फ्री में 75 जीबी तक डेटा मिल सकता है। आगे जानिए इस प्लान की डिटेल।

फेस्टिव सीजन के ऑफर
वीआई ने फेस्टिव सीजन के मौके पर ऑफर की पेशकश की थी। इस ऑफर के तहत प्लान्स पर अतिरिक्त बेनेफिट दिए जा रहे हैं। ये ऑफर दिवाली से पहले पेश किए गए थे। मगर ध्यान रहे कि ये ऑफर अब कल को खत्म हो जाएगा। यानी आपके पास 31 अक्टूबर रात 12 बजे तक ही इस ऑफर का फायदा उठाने का मौका है। वीआई ने इस ऑफर को 18 अक्टूबर को पेश किया था।
क्या है ऑफर
वीआई का यह दिवाली ऑफर है, जो 31 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा। आपके पास आज के बाद केवल एक दिन और है। दिवाली ऑफर के तहत वीआई प्रीपेड प्लान पर अतिरिक्त डेटा दे रहा है। कंपनी ने कोई नया प्लान पेश नहीं किया है, बल्कि कुछ प्लान्स पर एक्स्ट्रा बेनेफिट के तौर पर फ्री डेटा शामिल किया है। इस लिस्ट में 3 प्लान हैं, जिनकी जानकारी हम आपको देंगे।

कौन-कौन से हैं प्लान
जिन तीन प्लान्स पर वीआई ऑफर की पेशकश कर रही है, उनमें 1449 रुपये, 2899 रुपये और 3099 रुपये के प्लान शामिल हैं। बोनस डेटा के लिए आपको इन तीन प्लान में से किसी एक को रिचार्ज कराना होगा। बता दें कि 1449 रुपये के प्लान के साथ 50 जीबी बोनस डेटा मिल रहा है। वहीं 2899 रुपये और 3099 रुपये के प्लान के साथ 75 जीबी बोनस डेटा फ्री में दिया जा रहा है।
फ्री में पाएं डिज्नी+हॉटस्टार
3099 रुपये के प्लान में ग्राहकों को एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का मोबाइल प्लान भी मुफ्त में दिया जा रहा है। वहीं तीनों ही प्लान बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के आपको वीआई मूवीज और टीवी वीआईपी एक्सेस की पेशकश करेंगे।

1449 रु वाला प्लान
1449 रुपये वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोज 1.5 जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस और 180 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इतने ही दिन के लिए आपको वीआई मूवी एंड टीवी का वीआईपी एक्सेस मिलेगा। आपको वीआई हीरो अनलिमिटेड बेनिफिट्स भी मिलेंगे और साथ ही 50 जीबी बोनस डेटा भी।
बाकी दो प्लान की डिटेल
वीआई के 2899 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 1.5 जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस, 365 दिनों की वैलिडिटी, वीआई हीरो अनलिमिटेड बेनिफिट्स और वीआई मूवीज एंड टीवी का वीआईपी एक्सेस दिया जाएगा। ये प्लान फ्री 75 जीबी बोनस डेटा के साथ आता है। 3099 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी, रोज 2 जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, वीआई हीरो अनलिमिटेड बेनिफिट्स, वीआई मूवीज एंड टीवी के वीआईपी एक्सेस और एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल एक्सेस के साथ मिलेगा। आपको फ्री में 75 जीबी बोनस डेटा भी मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
