नई दिल्ली, अगस्त 9। क्या आप अपने पुराने फोन से बोर हो गए हैं? या आपका फोन काफी स्लो हो गया है? अगर ऐसा है तो समय आ गया है एक नया दमदार स्मार्टफोन खरीदने का। अगर आपका प्लान कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का है तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। दरअसल हम आपको यहां एक ऐसे स्मार्टफोन की जानकारी देंगे, जिस पर 1-2 हजार रु नहीं बल्कि पूरे 6000 रु की छूट मिल रही है। ये फोन रियलमी का है, जिसमें आपको शानदार फीचर्स मिलेंगे। जानते हैं इस फोन और ऑफर की डिटेल।
कब तक है ऑफर
रियलमी की इस समय रियलमी डेज सेल चल रही है। ये सेल 5 अगस्त से शुरू हुई है और आज 9 अगस्त इसका आखिरी दिन है। इसी सेल में आपको रियलमी एक्स3 सुपरजूम स्मार्टफोन 6000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल जाएगा। ये फोन 12 जीबी तक की रैम के साथ आता है। इतना ही नहीं इस फोन में आपको कुल 6 कैमरे मिलेंगे।
कितनी होगी कीमत
रियलमी एक्स3 सुपरजूम स्मार्टफोन पर 6 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट के साथ आप फोन को 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। बता दें कि यह रेट फोन के 8जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। सेल में फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज को आप 23999 रु और 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले को 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
दो कलर ऑप्शन में मिलेगा
ये फोन आपको दो कलर ऑप्शन मे मिलेगा। इनमें व्हाइट और ब्लू शामिल हैं। रियलमी एक्स3 सुपरजूम स्मार्टफोन 6.6 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले से लैस है। इसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सेल का है। ये 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। रियलमी एक्स3 सुपरजूम स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 855+ प्रोसेसर भी है। ये एक खास फीचर के साथ आता है। ये है 60X डिजिटल जूम फीचर।
कैसा है कैमरा सिस्टम
रियलमी एक्स3 सुपरजूम स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे हैं। जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में दो कैमरा लेंस दिये गये हैं। रियर कैमरा सेट-अप की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का जूम लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर शामिल है। सेल्फी कैमरो में 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा शामिल हैं।
कैसी है बैटरी
फोन की बैटरी भी अच्छी है। रियलमी एक्स3 सुपरजूम स्मार्टफोन 4,200 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। अहम बात यह है कि ये 30 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications