नई दिल्ली, सितंबर 09। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड के हलचल से अलग अभी भी कुछ लोग हैं जो आरडी में निवेश कर के बीना किसी रिस्क के पैसा कमा रहे हैं। आरडी के विकल्प भी बहुत हैं लेकिन स्टेट बैंक का रेकरिंग डिपॉजिट और पोस्ट ऑफिस का रेकरिंग डिपॉजिट, यह दोनों बचत के अव्वल साधन है। इन दोनों के आरडी स्कीम में पैसे निवेश कर के आसानी से लाखों रुपये जुटाने का काम किया जा सकता है। रेकरिंग डिपॉजिट की समय अवधि सामान्य तौर पर 12 महीने से 10 साल तक की होती है।
बिना जोखिम के मिलता है बेहतर रिटर्न
आरडी स्कीम में बचत की सबसे बड़ी खासियत इसकी ब्याज दर होती है। आरडी में निवेश से ग्राहकों को बिना किसी जोखिम के बेहतर रिटर्न पाने की पूरी सिक्योरिटी होती है। आरडी में जमा पैसे की गारंटी सरकार लेती है। इस स्कीम में निवेश को सरकारी स्कीम डीआईसीजीसी से गारंटी प्राप्त है। इसका मतलब अगर ग्राहक का पैसा डूबता भी है, तो सरकार उसकी भरपाई करेगी।
7 लाख बनाने का फार्मूला
रेकरिंग डिपॉजिट में निवेश करके अगर 7 लाख रुपये की मोटी रकम बनानी है तो हम 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट का उदाहरण ले सकते हैं। चलिए आपको स्टेट बैंक और पोस्ट ऑफिस के आरडी में निवेश करके पैसा बनाने का फार्मूला बताते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आरडी स्कीम
स्टेट बैंक में आरडी 12 महीने से लेकर 120 महीने तक की अवधि के लिए उपलब्ध है। स्टेट बैंक के आरडी में खाता खोलने के लिए महज 100 रुपये जमा कर खाता खोला जा सकता है। पहली बार ग्राहक 100 रुपये जमा कर के खाते को शुरू कर सकते हैं और उसके बाद निवेशक को 10 रुपये के गुणक में निवेश करने क विकल्प मिलेगा। एसबीआई अपने ग्राहकों को आरडी खाते पर लोन, नॉमिनेशन, ओडी, अकाउंट ट्रांसफर आदि की सुविधा देती है। एसबीआई के आरडी स्कीम में निवेश करने वाले जमाकर्ता को बैंक 5.45 परसेंट से 5.65 तक ब्याज दर उपलब्ध कराता है। सीनियर सिटीजन के लिए यह ब्याज दर 5.95 से 6.45 प्रतिशत है।
मान लिजिए अगर कोई निवेशक 5 साल का मैच्योरिटी पिरियड के निवेश के लिए 10,000 हजार रुपए हर महीने निवेश करता है और उसे 5.60 प्रतिशत का ब्यजा मिलता है तो इसतरह 5 साल बाद उसके पैसे की कीमत 6.93 लाख हो जाती है। सिनियर सिटीजन को 0.5 प्रतिशत अधिक ब्याज मिलता है, अगर इस ब्याज दर से जोड़े तो इसकी वैल्यू मैच्योरिटी के समय 7.02 लाख रुपए होगी।
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम
अगर कोई निवेशक पोस्ट ऑफिस के आरडी में 5 साल की अवधि के लिए निवेश करता है और हम महीने वह 10,000 हजार रुपए निवेश करता है तो 5.8 प्रतिशत के हिसाब से उसके निवेश की वैल्यू 6.96 लाख रुपए होती है। पोस्ट ऑफिस में तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज की भी सुविधा है। अगर कोई व्यक्ति हर महीने 10,000 रुपये जमा करे तो 5 साल बाद 6.96 लाख रुपये जुट जाएंगे। पोस्ट ऑफिस सिनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज दर देता है इसतरह से पांच साल के निवेश से आसानी से 7 लाख रुपए जुटाए जा सकता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
