अगर आप भी मोबाइल ऐप के जरिए तुरंत लोन देने की पेशकश करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप से लोन लेने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाए। आरबीआई ने बुधवार को सभी ग्राहकों को अलर्ट किया है।
नई दिल्ली: अगर आप भी मोबाइल ऐप के जरिए तुरंत लोन देने की पेशकश करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप से लोन लेने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाए। आरबीआई ने बुधवार को सभी ग्राहकों को अलर्ट किया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बताया कि अगर आप डिजिटल प्लेटफॉर्म या फिर मोबाइल ऐप के जरिए लोन लेने के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। इसके जरिए ना सिर्फ आपके डॉक्यूमेंट्स के साथ फर्जीवाड़ा किया जा सकता है बल्कि ऊंची ब्याज दरों पर लोन दिया जाता है। इसके अलावा इनके पैसों की रिकवरी का तरीका भी बहुत गलत होता है।

फोन के जरिए पर्सनल डाटा का हो सकता गलत इस्तेमाल
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऐसे मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म से व्यक्तिगत तौर पर या छोटे व्यवसाय के लिए अनाधिकृत लोन लेने से बचने को कहा है जो तुरत और बिना कागजात के पैसे देने का वादा करते हैं। रिजर्व बैंक ने कहा कि इस तरह लोन लेने वाले ग्राहकों को ज्यादा दरों पर ब्याज चुकाना होता है। इसमें कई तरह के अतिरिक्त चार्ज छिपे हुए होते हैं। इसके साथ ही फोन के जरिए आपकी पर्सनल डाटा का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
केन्द्रीय बैंक के मुताबिक आम लोगों को आगाह किया जाता है कि वे इस तरह की बेईमान गतिविधियों और ऑनलाइन/मोबाइल ऐप के माध्यम से कंपनी/फर्म के ऋणों की पेशकश को सत्यापित करें। आपको बता दें कंज्यूमर को कभी भी केवाईसी डॉक्यूमेंट्स किसी अनजान व्यक्ति, अनाधिकृत ऐप को नहीं देने चाहिए और ऐसी घटनाओं के बारे में संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचित करना चाहिए। बैंक, आरबीआई से रजिस्टर्ड गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और अन्य संस्थाओं जो राज्य सरकार के वैधानिक प्रावधानों के तहत द्वारा विनियमित उनसे लोन लिया जा सकता है।
ऑनलाइन करें शिकायत
आरबीआई ने कहा कि अगर कोई एप या डिजिटल प्लेटफॉर्म झांसा देने की कोशिश करता है, तो संबंधित एजेंसियों से उनकी शिकायत भी करें। ग्राहक आरबीआई के ऑनलाइन पोर्टल सचेत.आरबीआई.ऑर्ग.इन पर भी शिकायत भेज सकते हैं। आरबीआई ने पंजीकृत बैंक या एनबीएफसी की ओर से डिजिटल कर्ज मुहैया कराने वाले एप या प्लेटफॉर्म को यह निर्देश दिया कि अपनी वेबसाइट पर संबंधित बैंक का नाम अवश्य लिखें।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications