RBI Summer Internship 2024: ऐसे कई सारे स्टूडेंट्स हैं जो इंटर्नशिप करना चाहते हैं लेकिन उन्हें कोई भी अच्छा मौका नहीं मिल रहा है। अगर आप भी इंटर्नशिप के लिए अवसर ढूंढ़ रहें हैं तो आप RBI से इंटर्नशिप कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके लिए पात्र उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

RBI समर इंटर्नशिप के लिए कौन अप्लाई कर सकता है? (RBI Summer Internsip 2024 Apply Process)
जो स्टूडेंट्स किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स, 5 साल का मैनेजमेंट कोर्स, स्टैटिक्स, कानून, कॉमर्स, इकोनॉमी, इकोनॉमेट्रिक्स, बैंकिंग या फाइनेंस का कोर्स कर रहे हैं या तीन साल की लॉ की फुल टाइम डिग्री में इनरोल हैं, इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विदेशी स्टूडेंट भी इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सिर्फ लास्ट ईयर के स्टूडेंट करें अप्लाई (RBI Summer Intership 2024 News)
इस इंटर्नशिप के लिए केवल अपने पाठ्यक्रम के लास्ट ईयर (स्नातक होने से पहले दूसरा अंतिम वर्ष) में पढ़ने वाले छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। यह फॉर्म आप 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक भर सकते हैं।
20 हजार रुपये मिलेगा स्टाइपेंड
इस इंटर्नशिप के लिए सेलेक्टेड स्टूडेंट्स को 20 हजार रुपये मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। हालांकि, बाहरी इंटर्न को अपने रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी। इंटर्न को अपनी इंटर्नशिप शुरू करने से पहले गोपनीयता की घोषणा पर साइन करना जरूरी है। इसके अलावा चुने गए शहर से बाहर रहने वाले उम्मीदवारों को उनके संस्थान और समर प्लेसमेंट की जगह के बीच यात्रा के लिए रेल द्वारा उनके AC II टियर रिटर्न किराए (या समतुल्य राशि) की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
ऐसे होगा RBI समर इंटर्नशिप सेलेक्शन
हर साल इस इंटर्नशिप के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाता है। इस बार ये इंटरव्यू जनवरी या फरवरी में RBI के कार्यालयों में होगा। सेलेक्टेड स्टूडेंट्स के नाम फरवरी या मार्च में जानकारी दी जाएगी। आरबीआई समर इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अक्टूबर से शुरू हो चुका है. आवेदन के लिए दो महीने का लंबा वक्त दिया गया है।
ऐसे करें आरबीआई इंटर्नशिप के लिए अप्लाई
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा। इस फॉर्म में आपको सारी जानकारी भरनी होगी और अंत में सबमिट करना होगा।
- इसमें आपको अपनी फोटो और सिग्नेचर और कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी अटैच करना होगा। सारी जानकारी चेक करने के बाद आप इस फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications