नई दिल्ली, अगस्त 11। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक और बैंक का लाइसेंस रद कर दिया है। अब यह बैंक सामान्य कामकाज नहीं कर पाएगा। अब इस बैंक में न पैसे जमा हो सकेंगे, और न ही न ही कोई खाताधारक पैसे निकाल पाएगा। इसके चलते फिलहाल इस बैंक के खाताधारक अपना जमा पैसा नहीं निकाल पाएंगे। आइये जानते हैं कि यह बैंक कौन सा है और क्या जमा पैसा खाताधारकों को वापस मिल पाएगा।
पहले जानिए बंद होने वाला बैंक का नाम
आरबीआई ने मुंबई हाईकोर्ट के 12 सितंबर 2017 के आदेश का पालन करते हुए रुपया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पुणे का लाइसेंस अब रद कर दिया है। आरबीआई का यह आदेश 6 हफ्ते बाद (22 सितंबर 2022) से लागू होगा। आरबीआई ने ने कहा कि अगर रुपया को-ऑपेरेटिव बैंक को बैंकिंग कारोबार जारी रखने दिया जाएगा तो यह जनहित में नहीं होगा। इस बैंक की मौजूदा वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है। फिलहाल यह बैंक अपने खाताधारकों का पूरा पैसा लौटाने की स्थिति में नहीं है।
6 हफ्ते बाद बंद हो जाएगा यह बैंक
आरबीआई ने कहा है कि रुपया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज से 6 हफ्ते बाद अपना बैंकिंग कारोबार बंद कर देगा। आरबीआई ने कहा कि बैंक को बैंकिंग के कारोबार से प्रतिबंधित किया जाएगा। प्रतिबंध लागू होने के बाद बैंक न तो ग्राहकों से पैसे जमा करा सकेगा और न ही उन्हें पैसे दे सकेगा।
रुपया को-ऑपेरेटिव बैंक को बंद करने के लिए नियुक्त होगा लिक्विडेटर
आरबीआई के अनुसार उसने सहकारिता आयुक्त और महाराष्ट्र में सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से रुपया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को बंद करने और बैंक के लिए एक लिक्विडेटर नियुक्त करने को कहा है। बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं।
जानिए बैंक के खाताधारकों को कैसे वापस मिलेगा पैसा
रुपया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को पहले बंद किया जाएगा। इसके बाद इसके बाद खाताधारकों के क्लेम मांगे जाएंगे। फिर इन क्लेम का निपटारा जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) के तहत होगा। इसके तहत इस बैंक में जमा 5 लाख रुपये तक सभी को वापिस किया जाएगा। इस रकम में मूलधन और ब्याज को शामिल किया जाएगा। अगर जमा पैसा 5 लाख रुपये से ज्यादा होगा तो वह डूबना तय है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
