Latest figures of India's foreign exchange reserves: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का लेटेस्ट आंकड़ा जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 10 नवंबर 2023 को समाप्त सप्ताह में भारत की विदेशी मुद्रा भंडार कम हुआ है।
समीक्षाधीन हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 462 मिलियन डॉलर घटकर 590.321 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। हालांकि इससे पिछले हफ्ते में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी देखी गई थी। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार उस दौरान 4.672 बिलियन डॉलर बढ़कर 590.783 बिलियन डॉलर हो गया था।

जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
वहीं भारत के पास सबसे अधिक विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2021 में था। तब भारत के पास 645 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स रिजर्व था। हालांकि इसके बाद आरबीआई ने रुपया में गिरावट को रोकने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार को तेजी से खर्च करना शुरू किया।
आरबीआई ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 608 मिलियन डॉलर घटकर 45.515 बिलियन डॉलर रह गई है। इसके अलावा आरबीआई ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 36 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 18.011 बिलियन डॉलर हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) के साथ भारत की आरक्षित स्थिति 3 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.791 बिलियन डॉलर हो गई है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन: 3.11 ट्रिलियन डॉलर
- जापान: 1.23 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड: 876,985 बिलियन डॉलर
- भारत: 590.321 बिलियन डॉलर
- रूस: 577,000 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
दुनिया के सबसे कम विदेशी मुद्रा भंडार वाले देश
- मोंटसेराट: 49 मिलियन डॉलर
- इक्वेटोरियल गिनी: 48 मिलियन डॉलर
- बुर्किना फासो: 45 मिलियन डॉलर
- सोमालिया: 32 मिलियन डॉलर
- किरिबाती: 6 मिलियन डॉलर
नोट: आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी घटा
पाकिस्तान इस समय आर्थिक कंगाली से जूझ रहा है। विदेशी मुद्रा की हालत स्थिति ऐसी हो गई है कि इस समय वहां सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के आयात ही हो पा रहा है। किसी अन्य सामानों के आयात पर पैसे खर्च करने पर पाबंदी है। बीते सप्ताह भारत की तरह उसके विदेशी मुद्रा भंडार में भी कमी हुई है। बीते 10 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.87 करोड़ डॉलर की कमी हुई है। अब वहां 12.53 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार रह गया है।
यह भी पढ़ें: किसी भी देश की करेंसी का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
