2000 Rupee Note Latest Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपए के नोटों के लिए एक बड़ी अपडेट साझा की है। नए आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर 2024 तक 2000 रुपए के नोट बैंक में 98% तक वापस जमा हो चुके हैं।
हालांकि, अभी अगर गौर किया जाए तो 6,691 करोड़ रुपए के 2000 के नोट मार्केट में चल रहे हैं। लेकिन धीरे-धीरे ये नोट भी वापस जमा कर लिए जाएंगे। नोटबंदी के बाद 3.56 लाख करोड़ रुपए के 2000 के नोट चल रहे थे, लेकिन अब महज सिर्फ 1.88% बचे हैं।

ऐसे की गई है बैंक और RBI ऑफिसों में नोट जमा करने की सुविधा
आपको पता होना चाहिए RBI ने जानकारी साझा करते हुए बताया था, कि 7 अक्टूबर 2023 तक सभी बैंक शाखाओं ने 2000 रुपए के नोटों लेने पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन फिर इसके बाद ही आरबीआई ने 9 अक्टूबर 2023 से अपने कार्यालयों में ये सुविधा मुहैया करा दी है।
बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में आरबीआई के दफ्तरों में जाकर 2000 रुपए जमा करवा सकते हैं। वहीं इसके साथ ही आप इंडिया पोस्ट के जरीए से भी नोट वापस जमा कर सकते हैं।
ऐसा रहा था 2016 से 2024 तक 2000 के नोट का सफर
भारत सरकार ने नोटबंदी के बाजार से 1000 और 500 रुपए के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। हालांकि, फिर उसके बाद 2000 रुपए के नोट को बाजार में उतारा गया था। लेकिन कुछ समय बाद ही आरबीआई के फैसले के बाद 2000 रुपए के नोट को चलन से हटाने का फैसला लिया गया और ये कदम अल्पकालिक साबित हुआ। आरबीआई ने 2000 रुपए के नोट को पूर्ण रुप से अभी बंद नहीं किया है कारोबारी क्षेत्र के लोगों के पास अभी भी मौजूद है।
ये है जरूरी अपडेट
अगर आपके पास भी इस समय 2000 रुपए के नोट मौजूद हैं तो आरबीआई की तरफ से अपील में कहा गया है कि सभी लोग जल्द से जल्द इसे वापस जमा करवा दें। बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद जैसे 19 बड़े शहरों के आरबीआई दफ्तरों में ये सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कई विशेषज्ञों और जानकारों का मानना है कि नोटबंदी के इस फैसले ने कैश फ़्लो को तय करने और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में सहायता देगा।
ये हैं आंकड़े
कुल जारी नोट: 3.56 लाख करोड़ रुपए मई 2023
वापस जमा नोट: 98%
शेष बाजार में नोट: 6,691 करोड़ रुपए
आरबीआई द्वारा जानकारी में बताया गया कि 2000 रुपए के नोट इस समय अपने आखिरी दौर में है। आरबीआई के माध्यम से कहा गया है कि जिनके पास भी अभी 2000 के नोट मौजूद हैं वे जल्द से जदल बैंक में वापस जमा करा दें।


Click it and Unblock the Notifications