RBI Monetary Policy Meeting: केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बजट के बाद हुई पहली Monetary Policy Committee की बैठक के नतीजों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने लगातार 9वीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांता दास ने बताया कि रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार रखा गया है। चलिए जानते हैं कि इससे आपकी लोन की EMI पर कोई असर पड़ेगा या नहीं।

जानिए आखिर आपके लोन की EMI बढ़ेगी या घटेगी? (RBI MPC Meeting 2024 Affect On Loan EMI)
Repo Rate में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी आपके लोन की ईएमआई न बढ़ेगी और न ही घटने वाली है। रिजर्व बैंक ने लगातार आठवीं बार पॉलिसी रेट को स्थिर रखने का फैसला किया है।
शक्तिकांत दास ने बताया कि छह में से चार सदस्य रेपो रेट में कोई बदलाव न करने के पक्ष में रहे। एमपीसी बैठक में SDF 6.25%, MSF 6.75% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा कैश रिजर्व अनुपात 4.50% और SLR 18% पर है।
महंगाई दर के बारे में दी ये जानकारी
भारत में महंगाई दर अभी भी RBI के तय 2-6% दायरे में है। जून में खुदरा महंगाई दर 4 महीनों के उच्च स्तर 5.08 प्रतिशत पर थी। जब तक खुदरा महंगाई दर नीचे नहीं आती है तब तक रेपो रेट में कटौती की कोई संभावना कम ही है। RBI के गवर्नर ने बताया कि अभी ग्लोबल स्थिति बेहद ही चुनौतीपूर्ण है। कुछ देशों के सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में कटौती के बारे में विचार कर रहे हैं, जबकि कुछ देश बढ़ोतरी की बात कर रहे है।
रिजर्व बैंक की पॉलिसी ऐसे समय में आई है, जब दुनियाभर के बाजारों में घमासान मचा हुआ है और जापान ने चौथाई परसेंट दरें बढ़ा दी हैं, जबकि अमेरिकी फेड दरों को नीचे लाने की तैयारी में जुटा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications