RBI Meeting Time And Outcome: 3 दिसंबर से शुरु हुए 3 दिवसीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति बैठक का आज आखिरी दिन है। आज आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा रेपो रेट को लेकर ऐलान करने वाले हैं। रेपो रेट में कटौती होगी या नहीं, इसपर हमेशा लोगों की नजर रहती है, क्योंकि इसका सीधा असर हमारी EMI, लोन की ब्याज दरों और बाजार की चाल पर पड़ता है।

कब और कहां देख सकते हैं RBI का फैसला?
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति के नतीजों का ऐलान करेंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे प्रेस ब्रीफिंग भी होगी, जिसमें वे पॉलिसी से जुड़ी जरूरी बातें विस्तार से बताएंगे। यह पूरा कार्यक्रम RBI के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम होगा। साथ ही RBI की ऑफिशियल वेबसाइट और उनके X अकाउंट पर भी रियल-टाइम अपडेट मिलते रहेंगे।
लागातार चार बार से 5.5 प्रतिशत पर रेपो रेट बरकरार
RBI MPC ने अक्टूबर की मीटिंग में लगातार चौथी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करते हुए 5.5% पर बरकरार रखा था। RBI के मुताबिक, महंगाई में काफी कमी देखी गई है, इसलिए मौजूदा रेट को बदलने की कोई जल्दबाजी नहीं थी। इस साल की शुरुआत से अब तक RBI कुल 100 बेसिस पॉइंट की कटौती कर चुका है। इसके साथ रेपो रेट 6.5% से घटाकर 5.5% पर बरकरार है।
रेपो रेट में कटौती होगी या नहीं?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि RBI इस बार भी कोई रेट कट नहीं करेगा। Bank Ecologue की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में RBI के रेट और स्टांस बदलने की संभावना बहुत कम है। आगे रेट कट की गुंजाइश सीमित है।
आनंद राठी ग्रुप के चीफ इकोनॉमिस्ट और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुजान हाजरा ने कहा, "खाने की कीमतों में गिरावट कुछ समय के लिए होने की उम्मीद है, लेकिन सोने के असर को छोड़कर, कोर महंगाई 4% के टारगेट से नीचे चल रही है। यह कॉम्बिनेशन MPC को न केवल इस पॉलिसी में रेट्स में 25 bps की कटौती करने की गुंजाइश देता है, बल्कि पॉलिसी में ढील के ट्रांसमिशन को मजबूत करने के लिए लिक्विडिटी को लेकर ज़्यादा नरम रुख अपनाने की भी गुंजाइश देता है।"
वहीं, SMC Global Securities के CEO अजय गर्ग का मानना है कि GST कटौती, खाने-पीने की चीजों की कीमत में गिरावट के साथ महंगाई दर में लगातार सुधार से 2026 में रेट कट की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications