RBI MPC Meet Updates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज यानी की शुक्रवार, 5 जून को अपनी जून की मौद्रिक नीति के फैसले की घोषणा 10 बजे करेगा। इस दौरान निवेशक ब्याज दरों, महंगाई और आर्थिक विकास से जुड़े संकेतों पर बारीकी से नजर रखेंगे, क्योंकि मध्य-पूर्व संकट के चलते कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और कमजोर होते रुपये को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली छह-सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 3 जून को अपनी तीन-दिवसीय चर्चा शुरू की, और आज 10 बजे अपने नीतिगत नतीजों की घोषणा करेगी। अप्रैल में अपनी पिछली पॉलिसी मीटिंग के दौरान, MPC ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.25% पर अनचेंज रखने का फैसला किया, और साथ ही एक तटस्थ पॉलिसी रुख बनाए रखा। स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) रेट 5% पर बना रहा, और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट को 5.5% पर बरकरार रखा गया।
RBI MPC का समय
RBI की हर दो महीने में होने वाली MPC बैठक बुधवार, 3 जून से शुक्रवार, 5 जून तक होगी। केंद्रीय बैंक 5 जून को सुबह 10:00 बजे अपने नीतिगत फैसले की घोषणा करेगा, जिसके बाद RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा उसी दिन दोपहर 12:00 बजे होने वाली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करेंगे।
RBI की घोषणा कहां देखें?
RBI गवर्नर का नीतिगत बयान RBI के आधिकारिक YouTube चैनल पर सुबह 10:00 बजे से लाइव प्रसारित किया जाएगा। दर्शक मीडिया को दिए जाने वाले उनके संबोधन को देखने के लिए इसी प्लेटफॉर्म पर जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications