रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक आज समाप्त हो जाएगी. इस बैठक की शुरुआत 7अक्टूबर को हुई थी. आरबीआई (RBI) ने अपनी इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए है. इसमें से एक बड़ा फैसला लोन को लेकर भी हुआ है. आरबीआई ने एनबीएफसी (NBFC) के फ्लोटिंग लोन पर लगने वाले प्री प्रेमेंट चार्जिस को सामप्त कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इससे आम आदमी को कैसे फायदा होने वाला है.

इस बदलाव से उन लोगों को फायदा होने वाला है, जो समय से पहले ही अपना लोन चुका देते हैं. मान लीजिए की कोई व्यक्ति अपने लोन अवधि पूरा होने से पहले ही लोन चुका देता है. ऐसे में नॉन बैंकिंग फाइनेंस कमिटी उनसे फ्लोटिंग लोन के प्री-क्लोजर पर चार्जिस लेती है.
क्योंकि अगर कोई व्यक्ति समय से पहले लोन चुका देता है, तो फाइनेंशियल कंपनी को ब्याज दर से मिलने वाला लाभ नहीं मिल पाता है. ऐसे में कंपनियां नुकसान से बचने के लिए क्लोजिंग चार्ज लगाती है.
लेकिन अब आरबीआई ने इस चार्ज पर रोक लगा दी है. अब एनबीएफसी अपने नुकसान से बचने के लिए ये चार्जिस नहीं लगा पाएगी. ऐसे में आम जनता भी पहले लोन की पेमेंट कर भारी चार्जिस से बच पाएंगी और समय से पहले लोन पेमेंट करने को बढ़ावा भी मिलेगा.
रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव
आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में रेपो रेट को लेकर भी बड़ा फैसला हुआ है. एक बार फिर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कोई भी बदलाव ना लेने का फैसला किया है. फरवरी 2023 में रेपो रेट 6.5 फीसदी तय किया गया था. जिसके बाद से ही रेपो रेट यहीं चल रहा है. इस तरह रेपो रेट कहीं ना कहीं आपके लोन जैसे होम लोन, कार लोन और ऑटो लोन के ब्याज दर फर्क पड़ जाता है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
