भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन गजब के तेजी देखने को मिल रही. प्रमुख इंडेक्स आज 9 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन हरे निशान में ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स, निफ्टी समेत अन्य सभी इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे. सुबह अच्छी शुरुआत के बाद तेजी और बढ़ गई है.
खासकर रिजर्व बैंक की मौद्रीक समीक्षा कमिटी (RBI MPC Meet) की मीटिंग के बाद बाजार में जोश देखने को मिल रहा, जिसमें लगातार 10वीं बार ब्याज दरों को स्थिर रखा गया है. अक्टूबर पॉलिसी मीटिंग के बाद बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी रियल्टी, सरकारी बैंकिंग समेत अन्य सेक्टर में हो रही. बाजार की रैली में निवेशकों को तगड़ा प्रॉफिट हुआ है.
घरेलू बाजार में लौटी रौनक
घरेलू बाजार में जोश देखने को मिल रहा. सेंसेक्स करीब 550 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा. इंडेक्स 85200 के ऊपर कारोबार कर रहा. निफ्टी में भी करीब 170 अंकों की मजबूती है, जोकि 25200 के लेवल पर ट्रेड कर रहा. बैंकिंग, फाइनेंशियल, फार्मा, रियल्टी समेत अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्ल 1-2 फीसदी तक उछल गए हैं, जबकि FMCG सेक्टर में करेक्शन देखने को मिल रहा है.
निफ्टी श्रीराम फाइनेंस का शेयर सवा 4 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर है. ट्रेंट, एसबीआई, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी 2-3 फीसदी की बढ़त है. वहीं, नेस्ले इंडिया का शेयर करीब 3 फीसदी तक टूट गया है, जोकि इंडेक्स में टॉप लूजर भी है. ITC, ब्रिटानीया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी के शेयर भी आधे से ढेड़ फीसदी तक टूट गए हैं. गवर्नर शक्तिकांत दास की स्पीच के बाद बाजार दिन की ऊंचाई पर ट्रेड कर रहा.

निवेशकों का तगड़ा मुनाफा
शेयर बाजार में रैली के चलते निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है. जोरदार खरीदारी के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर 464.54 लाख करोड़ रुपए हो गया, जोकि कल 8 अक्टूबर को बाजार बंद होने के बाद 459.50 लाख करोड़ रुपए रहा था. इस लिहाज से निवेशकों को शुरुआती तेजी में ही 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रॉफिट हुआ.
RBI MPC में ब्याज दरें स्थिर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक समीक्षा कमिटी (MPC) की मीटिंग में ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया है. 7 से 9 अक्टूबर तक चली इस मीटिंग में 6 सदस्यों वाली कमिटी ने लगातार 10वीं बार ब्याज दरें स्थिर रखी.
गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली कमिटी ने अक्टूबर पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया है. बता दें कि रेपो रेट 6.50% पर बरकरार है. हालांकि, हर दो महीने में होने वाली इस मीटिंग में रुख बदलकर न्यूट्रल किया गया है.
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

निफ्टी 50 में बड़ा बदलाव: BSE की एंट्री और विप्रो की एग्जिट? जानें पैसिव फ्लो का पूरा गणित

Bank Nifty Expiry: आज की एक्सपायरी में इन 7 शेयरों में बनेगा पैसा? जानें बेस्ट इंट्राडे स्ट्रैटेजी

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?



Click it and Unblock the Notifications