RBI MPC Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने आज शुक्रवार को खुशखबरी दी है। एमपीसी ने ब्याज दरों में कटौती लेना का फैसला लिया है। MPC मीटिंग 5 फरवरी से शुरू की थी जो आज 7 फरवरी को खत्म हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा मॉनिटरी पॉलिसी ने घोषणा की है कि रेपो रेट घटकर 6.25 फीसदी पर किया गया है।

रेपो रेट में बदलाव होने से आपकी लोन ईएमआई पर पड़ेगा असर
ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (BPS) की कटौती हुई है। रेपो रेट ऐसी ब्याज दर है जिस पर RBI बैंकों को पैसा उधार देता है और इसमें बढ़ोतरी होती है तो बैंक हाई रेट पर उधार लेते हैं। अगर RBI रेपो दर बढ़ाता है, तो बैंक अपने लोन की दरें बढ़ा देते हैं, जिससे होम लोन और भी महंगे हो जाते हैं। वहीं, अगर आरबीआई रेपो दर कम कर देता है, तो बैंक अपनी लोन रेट्स कम कर सकते हैं, जिससे होम लोन सस्ता हो जाएगा और खरीदारों को राहत मिलेगी।
25 बेसिस पॉइंट घटने पर कितनी होगी आपकी ईएमआई?
अगर किसी ने 30 लाख रुपये का लोन 8.50 फीसदी ब्याज दर पर लिया है और ये 20 साल के टेन्योर का है तो उसे हर महीने 26,035 रुपये ईएमआई देनी पड़ रही होगी। लेकिन अब RBI द्वारा 25 बेसिस पॉइंट ब्याज घटा दिया गया है तो यह मंथली EMI 25,562 रुपये हो जाएगी क्योंकि इसमें ब्याज दर 8.25 % हो जाएगा। इस हिसाब से उसके 473 रुपये हर महीने बचेंगे।
रेपो रेट में इस कटौती के बाद आम आदमी के लिए भी सस्ते कर्ज का रास्ता खुल गया है। इससे पहले बजट में इनकम टैक्स 12 लाख तक हटाकर सरकार ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
