Cash Reserve Ratio: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने इस बार भी रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। लगातार 11वीं बार रेपो रेट को 6.5% पर बरकार रखा गया है। आपको बता दें कि अगर आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बदलाव नहीं किया जाता तो लोन सस्ते नहीं होंगे और ब्याज दरें भी वैसे ही बनी रहती। वहीं, आरबीआई ने सीआरआर(कैश रिजर्व रेश्यो) में बदलाव किया है।
इस बार CRR 0.50% घटाकर 4% कर दिया है। कटौती से पहले CRR 4.5% था। CRR किसी बैंक की कुल जमा राशि का वह प्रतिशत है, जिसे बैंक को लिक्विड कैश में RBI के पास रिजर्व के तौर पर रखना होता है। CRR को एडजस्ट करके, RBI लिक्विडिटी और उधार को नियंत्रित कर सकता है। आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर कैश रिजर्व रेश्यो क्या होता है।

कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) क्या है?
हर बैंक को अपनी कुल जमा राशि का एक हिस्सा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास रिजर्व के तौर पर रखना पड़ता है और इस हिस्से को किसी बैंक का सीआरआर कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बैंकिंग सिस्टम में तरलता यानी लिक्विडिटी को कंट्रोल करना, महंगाई को संभालना और अत्यधिक ऋण वितरण (excessive lending) पर लगाम लगाना है।
वर्तमान में यह प्रतिशत 4 पर रखा गया है। इससे पहले ये 4.5% पर था। CRR से जुड़े नियम इसी वजह से बनाए गए हैं, ताकि अगर किसी भी समय किसी बैंक से अचानक बड़ी तादाद में जमाकर्ता रकम निकालने पहुंच जाएं, तो बैंक पैसा चुकाने से इंकार नहीं कर पाए। CRR वह साधन है, जिसकी मदद से रिवर्स रेपो रेट में बदलाव किए बिना RBI बाज़ार से नकदी की तरलता घटा सकता है।
सीआरआर घटाने से क्या होगा?
सीआरआर घटाने से बैंकों के पास ज्यादा कैश उपलब्ध हो जाती है, जिससे वे कर्ज बांटने और अन्य कारोबार को बढ़ाकर अतिरिक्त आय कमा सकते हैं और इससे बैंकों के मार्जिन में भी सुधार होता है।
CRR बढ़ने पर क्या होता है?
दूसरी तरफ, CRR बढ़ने की हालत में सभी बैंकों को RBI के पास ज़्यादा बड़ी रकम रखनी होती, और बैंक के पास कर्ज़ देने के लिए रकम कम हो जाती। वहीं, बाजार में नकदी बढ़ाने के लिए CRR को घटाया जाता है।
CRR में बदलाव उसी हालत में किया जाता है, जब बाजार में नकदी की तरलता पर तुरंत प्रभाव नहीं डालना हो, क्योंकि रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में बदलाव का असर जितना जल्दी बाजार पर पड़ता है, CRR में बदलाव का असर उससे कहीं ज़्यादा वक्त लिया करता है।
अगर आरबीआई सीआरआर बढ़ाता तो इसका मतलब है कि बैंकों को रिजर्व बैंक के पास अधिख कैश रखना होता। यानी बैंकों के पास पैसा कम बचता और पैसा कम होगा तो उसके लोन देने की क्षमता कम हो जाती, बैंक लोन कम देगा तो बाजार में पैसे का प्रवाह घटेगा और कीमतों में गिरावट आएगी और महंगाई कम होगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications