RBI MPC Meet: रिजर्व बैंक ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। क्योंकि RBI की मौद्रिक समीक्षा कमिटी (MPC) ने जून मीटिंग में ब्याज दरों को घटाने का ऐलान किया है। 4 से 6 जून तक चली MPC की मीटिंग में ब्याज दरों को घटाने पर सहमति बनी और इसके तहत रेपो रेट को 6% से घटाकर 5.50% कर दिया है।
गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही स्टांस को अकोमोडेटिव से न्यूट्रल करने के बारे में बताया है। रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती के चलते होम और ऑटो लोन ज्यादा किफायती हो जाएंगे, जिससे मौजूदा EMI में संभावित रूप से कमी आएगी।

ईएमआई पर पड़ेगा असर
EMI और लोन टेन्योर रेपो रेट में कटौती के बाद फ्लोटिंग ब्याज दर वाले होम लोन लेने वालों के पास दो ऑप्शन हैं. आप अपनी EMI कम करें या लोन अवधि कम करें। इससे EMI कम करने से मंथली फाइनेंशियल बोझ कम होता है, जबकि टेन्योर कम करने से लोन जल्दी चुकाने में मदद मिलती है, जिससे इंटरेस्ट कॉस्ट में सेविंग होती है।
लोन की ईएमआई होगी कम
आपकी होम लोन ईएमआई अब कम हो जाएगी। उदाहरण के लिए, अगर आपके ऊपर ₹50 लाख का होम लोन है जिसकी अवधि 20 साल है, और आप अभी 6% ब्याज पर ₹35,816 मासिक EMI चुका रहे हैं, तो ब्याज दर 5.5% हो जाने पर आपकी नई EMI करीब ₹34,412 हो जाएगी। इसका मतलब है कि हर महीने आपकी EMI ₹1,404 कम हो जाएगी।
बैंक देते हैं जानकारी
बैंक आमतौर पर RBI के गाइडलाइन के मुताबिक रेपो दर में कटौती के बाद लोन टेन्योर को एडजस्ट करते हैं। ज्यादातर बैंक कुछ दिनों के अंदर ही कस्टमर्स को नोटिफिकेशन के जरिए रेपो रेट फायदे के बारे में जानकारी दे देते हैं। कई बैंक ये भी पूछते हैं कि क्या लेंडर्स फ्लोटिंग-रेट लोन देते समय टेन्योर या EMI को एडजस्ट करना चाहते हैं या नहीं। अगर आप लोन अप्रुवल के बाद इन शर्तों को बदलना चाहते हैं, तो सहायता के लिए अपने बैंक या NBFC से संपर्क करें।
ऐसे तय होती है आपकी होम लोन दर
आपकी होम लोन दर में तीन चीजें होती है। इसमें रेपो रेट (RBI तय करता है), बैंक का स्प्रेड (बैंक का मार्जिन) और क्रेडिट स्कोर आधारित प्रीमियम (आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर) शामिल है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications