नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक आज हो रही है। इस बैठक में आरबीआई रेपो रेट घटाने को लेकर फैसला कर सकता है। अगर यह रेपो रेट घटता है तो होम लोन से लेकर कार लोन तक तुरंत सस्ते हो जाएंगे। कई बैंकों ने अपनी कर्ज की ब्याज दरों को रेपो रेट से लिंक कर दिया है। जिन बैंकों ने अपने कर्ज को रेपो रेट से लिंक कर दिया है, उनकी ब्याज दरों में रेपो रेट बदलते ही कर्ज की दर में बदलाव आ जाएगा। वहीं रॉयटर्स ने 70 अर्थशास्त्रियों के साथ एक सर्वे किया है, जिसमें ज्यादातर ने रेपो रेट में करीब 25 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती का अनुमान जताया है। 1 फीसदी ब्याज में 100 बेसिस प्वाइंट होते हैं। चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी घटकर 4.5 फीसदी पर आ गई है, ऐसे में अनुमान है कि अगर रेपो रेट में कमी आती है तो कर्ज सस्ता होगा, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे पहले अक्टूबर में हुई मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट को घटाया था। वैसे यह इस साल की अंतिम मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक है। इसके बाद यह समीक्षा बैठक अब जनवरी 2020 में होगी।

जानिए अर्थशास्त्रियों की राय
इकरा की प्रिंसिपल इकोनॉमिस्ट अदिति नैयर के मुताबिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिये 25 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती कर सकती है।
कोटक महिंद्रा एएमसी
कोटक महिंद्रा बैंक एसेट मैनेजमेंट कंपनी के लक्ष्मी अय्यर के अनुसार आज की बैठक से ब्याज दर में कटौती की उम्मीद है.
केयर रेटिंग
केयर रेटिंग के चीफ इकोनॉमिस्ट मदन सबनवीस के अनुसार इस बैठक में ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम है।
कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महंद्रा बैंक के कंज्यूमर बैंकिंग में प्रेजिडेंट शांति एकामबरम के अनुसार आरबीआई आज ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वॉइंट्स तक की कटौती कर सकता है।
यह भी पढ़ें : झटका : एयरटेल-वोडाफोन ने 700 रुपये तक महंगे किए प्लान
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
