नई दिल्ली, अप्रैल 7। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस साल की शुरुआत में केंद्रीय बजट 2022-23 में घोषित 'डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स' (डीबीयू) की स्थापना के लिए दिशानिर्देश जारी किए। केंद्रीय बजट 2022-23 में वित्त मंत्री ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर 75 जिलों में 75 डीबीयू स्थापित करने की घोषणा की थी। बजट घोषणा के तहत डीबीयू की स्थापना के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा डीबीयू की स्थापना के लिए एक समिति' का गठन किया गया था। इस समिति ने आवश्यक परामर्श और विचार-विमर्श के बाद डीबीयू के विभिन्न पहलुओं पर अपनी सिफारिशें दी हैं। इनमें डिजिटल बैंकिंग यूनिट मॉडल, डीबीयू में दी जाने वाली सुविधाएं, डीबीयू के कामकाज की निगरानी, साइबर सुरक्षा और अन्य आईटी से संबंधित फैक्टर, डिजिटल बैंकिंग जागरूकता के प्रसार में डीबीयू की भूमिका आदि शामिल हैं।

सिफारिशों पर तैयार हुए दिशानिर्देश
आरबीआई ने एक बयान में कहा है कि समिति की सिफारिशों के आधार पर, 'डिजिटल बैंकिंग इकाइयों की स्थापना' पर दिशानिर्देशों को अंतिम रूप दिया गया है। डिजिटल बैंकिंग यूनिट डिजिटल बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं को डिलिवर करने के साथ-साथ मौजूदा वित्तीय उत्पादों और सेवाओं को डिजिटल रूप से सेवा देने के लिए एक विशेष निश्चित बिजनेस पॉइंट / हब है। ये स्व-सेवा और सहायता मोड दोनों में, ग्राहकों को एक कॉस्ट-एफिशिएंट, पेपरलेस, सुरक्षित और कनेक्टेड एंवायरमेंट में उत्पादों और सेवाओं को डिजिटली अनुभव प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।
मानी जाएंगी बैंकिंग आउटलेट
आरबीआई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, बैंकों की डिजिटल बैंकिंग इकाइयों को बैंकिंग आउटलेट के रूप में माना जाएगा। इनमें मिलने वाली अधिकांश सेवाएं किसी भी समय पूरे वर्ष उपलब्ध होंगी। आप सेल्फ सर्विस मोड में इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। आरबीआई ने अपने विस्तृत दिशानिर्देशों में उल्लेख किया है कि पिछले डिजिटल बैंकिंग अनुभव वाले सभी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों (आरआरबी, पीबी और एलएबी के अलावा) को टियर 1 से टियर 6 केंद्रों में डीबीयू खोलने की अनुमति है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications