नई दिल्ली, अप्रैल 8। आज आरबीआई की मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक के अंतिम दिन बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़ी घोषणा की है। इन्होंने कहा कि आरबीआई जल्द ही नई व्यवस्था करने जा रहा है। इसके तहत अब एटीएम मशीनों ने बिना एटीएम के पैसा निकाला जा सकेगा। इसके लिए लोगों को अपने यूपीआई का इस्तेमाल करना होगा। उनके अनुसार ऐसा होने से एटीएम कार्ड से जुड़े फ्रॉड को खत्म किया जा सकेगा।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी जानकारी
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि यह एक 'कार्डलेस' ट्रांजकैशन सिस्टम होगा। इसके तहत बिना एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किए यूपीआई की मदद से सभी बैंकों और उनके एटीएम मशीनों से पैसे निकालने की सुविधा दे दी जाएगी। अभी इस तरह का प्रस्ताव है। अभी एटीएम से बिना कार्ड के पैसे निकालने की सुविधा कुछ बैंकों तक ही सीमित है। लेकिन इसे अब यूपीआई के माध्यम से सभी बैंकों और एटीएम पर इस तरह की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
रुकेगा एटीएम कार्ड से जुडा फ्रॉड
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास के अनुसार कार्डलेस ट्रांजैक्शन से जहां लेनदेन में आसानी होगी,वहीं एटीएम कार्ड की क्लोनिंग, कार्ड की चोरी सहित दूसरे कई फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी।
अब जानिए मौद्रिक नीति से जुड़ी बड़ी बातें
रिजर्व बैंक ने आज अपनी मौद्रिक नीति का ऐलान किया है। पिछली कई बार की तरह इस बार भी आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इस प्रकार इस बार रेपो रेट 4 फीसदी पर बना रहेगा। वहीं रिवर्स रेपो रेट 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 3.75 फीसदी कर दिया है। रेपो रेट 22 मई 2020 से लगातार 4 फीसदी पर बनी हुई हैं। इसके अलावा कैश रिजर्व रेश्यो भी 4 फीसदी पर बरकरार रखा है। आरबीआई ने मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट 4.25 फीसदी पर बरकरार रखा है।
आरबीआई के अनुमान
- चालू वित्तीय वर्ष में जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7.8 फीसदी से घटाकर 7.2 फीसदी किया
- चालू वित्तीय वर्ष में के दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7 फीसदी से घटाकर 6.2 फीसदी
- चालू वित्तीय वर्ष में के तीसरी में जीडीपी ग्रोथ अनुमान 4.3 फीसदी से घटाकर 4.1 फीसदी
- चालू वित्तीय वर्ष में के चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ अनुमान 4.5 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी
नोट : आरबीआई ने जीडीपी ग्रोथ अनुमान कच्चे तेल के 100 डॉलर प्रति बैरल को आधार मान कर लगाया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
