RBI : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार 10 अगस्त को रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने के मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) के फैसले का ऐलान करते हुए कहा है कि फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना है।
मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने जून की बैठक में किये गए अपने अनुमानों को अपरिवर्तित छोड़ दिया है। एमपीसी ने अपनी पिछली बैठक में पूरे फाइनेंशियल ईयर के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। जिसमें पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी तिमाही में क्रमश: 8 फीसदी, 6.5 फीसदी, 6 फीसदी, 5.7 फीसदी का अनुमान लगाया था। जिसको बरकरार रखा गया है।

रेट-निर्धारण पैनल ने सर्वसम्मति से विश्लेषकों की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रमुख लेंडिंग रेट को स्थिर रखने का आॅप्सन चुना। एमपीसी ने लगातार तीसरी बैठक में रेपो दर को 6.50 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा।
आरबीआई गवर्नर की तरफ से कहा गया है कि भारत के ग्रामीण इलाकों में एफएमसीजी की बिक्री में इजाफा
ग्रामीण मांग के शुरुआती पुनरुद्धार को दर्शाती है और उम्मीद है कि अच्छी खरीफ फसल के साथ इसे और बढ़ावा मिलेगा।
दास की तरफ से यह कहा गया है कि आने वाले त्यौहारों के सीजन से निजी उपभोग और निवेश गतिविधियों को समर्थन मिलने की संभावना है।
पिछली बैठक में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की तरफ से कहा गया था कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में
उच्च रबी फसल उत्पादन, अपेक्षित सामान्य मानसून के अलावा, और सेवाओं में लगातार उछाल से देश में निजी खपत और समग्र आर्थिक गतिविधि का समर्थन करना चाहिए।
हालांकि आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कमजोर बाहरी मांग, अधिक वक्त तक भू-राजनीतिक तनाव, भू-आर्थिक विखंडन और पैनल के दृष्टिकोण के लिए रिस्क पैदा करते हैं।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, विश्लेषकों ने नोट किया है कि सेवाओं पीएमआई और टैक्स कलेक्शन सहित भारत के उच्च-आवृत्ति संकेतकों में मजबूत रीडिंग से आरबीआई को महंगाई से लड़ने और देश की विकास दर को बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्राथमिकता देने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कुछ जगह मिलने की संभावना है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications