RBI imposes penalty on ICICI Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ICICI बैंक लिमिटेड पर 75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना प्रॉपर्टी वैल्यूएशन और चालू खाते खोलने से संबंधित नियामक निर्देशों का पालन न करने पर लगाया गया है। एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यह कार्रवाई बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 46(4)(i) के साथ धारा 47A(1)(c) के प्रावधानों के तहत की गई है।

RBI ने क्या कहा?
ऑफिशियल प्रेस के अनुसार स्टैटुएरी इंसपेक्शन फॉर सुपरवाजरी इवालूएशन (आईएसई 2024) के दौरान सुपरवाइजरी फाइडिंग के आधार पर, 7 अगस्त के एक आदेश के आईसीआईसीआई बैंक पर जुर्माना लगाया गया। यह जांच रिलीज 1 मार्च, 2024 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में की गई थी।
रिलीज में कहा गया है कि जांच के दौरान की गई टिप्पणियों और उसके बाद हुए पत्राचार के आधार पर, बैंक को एक नोटिस जारी कर कारण बताने को कहा गया कि बैंक की ओर से उल्लंघनों के लिए उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए।
आगे कहा गया है कि आईसीआईसीआई बैंक के लिखित उत्तर अतिरिक्त प्रस्तुतियों और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान दिए गए मौखिक तर्कों की सावधानीपूर्वक जांच के बाद, आरबीआई इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि बैंक कुछ बंधक लोन मामलों में स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं के माध्यम से संपत्ति का मूल्यांकन करने में विफल रहा है।
इसके अलावा बैंक ने मौजूदा नियामक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए कुछ चालू खाते भी खोले और/या बनाए रखे। एक अधिसूचना में कहा कि उसने 'संपत्तियों का मूल्यांकन, मूल्यांकनकर्ताओं का पैनल' और 'बैंकों का चालू खाता खोलना - अनुशासन की आवश्यकता' पर कुछ नियामक निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए ICICI बैंक लिमिटेड पर 75 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसने पाया कि ICICI बैंक कुछ बंधक लोन में इंडिपेंडेंट इवेलुएटर के माध्यम से संपत्ति का मूल्यांकन करने में विफल रहा है और उसने नियामक मानदंडों का उल्लंघन करते हुए चालू खाते खोले या बनाए रखे हैं। यह कार्रवाई नियामक अनुपालन में कमियों के कारण की गई है और यह किसी भी ग्राहक लेनदेन की वैधता पर सवाल नहीं उठाता है। यह बैंक के खिलाफ आगे की कार्रवाई को भी नहीं रोकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
